फूलवाही के ग्रामीणों ने बसनिया बांध के सर्वे को रोका

रेवाँचल टाईम्स – मंडला नर्मदा नदी पर प्रस्तावित बसनिया (ओढारी) बांध को लेकर सर्वे टीम कल ग्राम फूलवाही विकास खंड मेंहदवानी पहुंचा था।ग्राम फुलवाही में सर्वे कार्य के लिय प्रशासनिक अमला भारी दलबल के साथ पहुंचा था, जिसमें नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक मेंहदवानी, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारी, शहपुरा थाना प्रभारी एवं बिछिया चौंकी प्रभारी और पुलिस बल शामिल था। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच पूरा दिन नोक झोंक चलता रहा। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी शर्त में हम अपनी जमीन नहीं देना चाहते और ना ही सर्वे करवाना चाहते हैं। सरिता बाई कुंजाम और गिरजा बाई कुंजाम ने सर्वे करने आए अधिकारियों से कहा कि पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों में ग्राम सभा की अनुमति के वगैर आप गांव में आ नहीं सकते हैं। उपस्थित महिलाओं ने सर्वे करने आए अधिकारियों से कहा कि पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के लिए ग्राम सभा की सहमति आवश्यक है।अंत में शासन प्रशासन के लोगों को वापस लौटना पड़ा। मंडला के बसनिया बांध से प्रभावित गांवों में भी सर्वे वालों का गांव में प्रवेश वर्जित किया हुआ है।
ज्ञात हो कि बसनिया ( ओढारी) बांध से डिंडोरी जिले का 13 गांव और मंडला जिले का 18 गांव का विस्थापन होना है। जिससे 2735 परिवारों की 2443 हेक्टेयर निजी भूमि,2107 हेक्टेयर वन भूमि और 1793 हेक्टेयर शासकीय भूमि डूब में आएगी। विभिन्न प्रभावित ग्राम सभाओं ने बसनिया बहुउद्देशीय परीयोजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। अभी तक इस बहुदेशीय परियोजना का पर्यावरणीय प्रभाव आकलन रिपोर्ट नहीं आया है और न ही पर्यावरणीय मंजूरी मिला है। विगत दिनों डिंडोरी कलेक्टर द्वारा धारा 19 का प्रकाशन कराया गया है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि गांव के किन किसानों की कितनी जमीन का अधिग्रहण होना है। ग्रामीणों का कहना है कि जब हमलोगों ने जमीन देने की सहमति नहीं दिया है तो इस तरह की एकतरफा कार्यवाही का क्या औचित्य है?
इस सर्वे के समय ग्रामीणों की ओर से मेंहदवानी के जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद तेकाम,कनहेरी ग्राम पंचायत के सरपंच फुलचंद पुर्राम, पुटरई के उप-सरपंच हरीचंद बरकङे, रूढ़ि प्रथा एवं पारम्परिक ग्राम सभा के संचालक मनोहर सिंह मरकाम,समाज सेवी घनश्याम मरकाम, प्रमोद कुंजाम,देव सिंह पन्द्राम, तुलसी बाई उईके आदि उपस्थित थे।
राम प्रसाद तेकाम (6265288741)
घनश्याम मरकाम (9770438687)

Leave A Reply

Your email address will not be published.