नगर परिषद भुआ बिछिया में नगर अध्यक्ष का निर्वाचन भाजपा की जीत के साथ संपन्न

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के अंतर्गत नगर परिषद भुआ बिछिया में उप चुनाव हुए सम्पन्न विगत कुछ दिनों से अध्यक्ष की सीट रिक्त होने से वार्ड नंबर 13 के उपचुनाव हुए थे, उसके बाद आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती रजनी मरावी का बहुमत सिद्ध हुआ। इस प्रकार नगर परिषद भुआ बिछिया को पुनः भाजपा का अध्यक्ष प्राप्त हुआ। संवैधानिक प्रक्रिया अनुसार श्रीमती रजनी मरावी ने नामांकन दाखिल किया था और उन्हें 08 पार्षदों के बहुमत समर्थन से विजय प्राप्त हुई। इस प्रकार नगर परिषद भुआ बिछिया में भाजपा की जीत हुई और श्रीमती रजनी मरावी जी को नगर परिषद अध्यक्ष चुना गया।
रिटर्निंग ऑफिसर (एस डी एम) सुश्री सोनाली देव ने श्रीमती रजनी मरावी को अध्यक्ष की जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
वही चुनाव परिणाम के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, पूर्व विधायक शिवराज शाह वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम जिला महामंत्री उमेश ठाकुर नीरज मरकाम भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट, भाजपा नेता डॉ विजय आनंद मरावी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कोकड़िया वरिष्ठ पार्षद शशिकांत श्रीवास्तव अजय पुरी गोस्वामी, प्यारे लाल कोराम जी, श्रीमती चेतना राजपूत नरेश कसार जी, श्रीमती पूनम रजक श्रीमती हर्षलता श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष अशोक नानकानी भाजपा नगर अध्यक्ष रानू राजपूत सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा पूर्व विधायक झल्लू लाल तेकाम मंडल महामंत्री नरेश सावे/ नरेश राजपूत, उपाध्यक्ष दीपक कटारे, भूपेंद्र ठाकुर सहित जिला भाजपा एवं भाजपा मंडल बिछिया के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मातृशक्तियां, सभी कार्यकर्ता बंधु एवं आम नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमति रजनी मरावी एवं सभी पार्षदों को बधाई दी। जीत के इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने कार्यालय नगर परिषद के सामने तथा बस स्टैंड चौराहे पर पटाखे फोड़कर अपनी खुशियां व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.