नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का कार्यक्रम परसवाड़ा में संपन्न

कलश यात्रा निकालकर किया, स्कूल परिसरमें वृक्षारोपण
रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा में जन अभियान परिषद अंतर्गत नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तुईयापानी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम परसवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम एवं भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर सबसे पहले हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई पूजा अर्चना करने के बाद कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में नारे लगाकर जन जागरण किया गया गीत गाकर लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया गया कलश यात्रा हनुमान मंदिर से स्कूल परिसर तक निकाली गई स्कूल परिसर में पहुंचकर सभी तरह के पौधों का रोपण महिलाओं द्वारा किया गया महिलाओं को पौधे भी वितरित किए गए एक पेड़ मां के नाम लगाने का आव्हान यहां पर किया गया इस मौके पर जन अभियान परिषद विकासखंड नैनपुर की ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद के अंजय कुमार विश्वकर्मा, सुभाष वंशकार, विनय तिवारी ,संतोष भावरे सहित अनेक लोग मौजूद थे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति परसवाड़ा के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाह सचिव अशोक साहू सदस्य अंतराम साहू ,केशव यादव ग्राम पंचायत परसवाड़ा के उप सरपंच व समिति के सदस्य अश्वनी पड़वार आशा कार्यकर्ता कृष्णा पड़वार, गीता सोलंकी रानू दास, संजू पड़वार व ग्राम की महिलाएं व नागरिक इस अवसर पर शामिल हुए और वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया।