त्रिवेणी संगम जल भरने पहुंचे कावड़िया

रेवांचल टाइम्स मंडला: श्रवण माह में कांवड़ियों का बहुत महत्व होता है यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और कांवड़ यात्रा सावन महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व होता है कांवड़िए पवित्र जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं यात्रा के दौरान भक्ति त्याग समर्पण और भक्ति में लीन रहते हैं।
पिंडरई कन्हारगांव से सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ लंबी दूरी तय करते हुए पैदल कावड़ लेकर त्रिवेणी संगम महाराजपुर जल भरने पहुंचे।भक्त त्रिवेणी संगम से पवित्र जल भरकर वापस कन्हार गांव खेरमाई में शिव जी का जल अभिषेक करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.