लर्निंग ट्री स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के भुआ बिछिया में दिनांक 26/7/2025 को लर्निंग ट्री स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के सभी छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं गाईं, भाषण दिए और देशभक्ति पर आधारित लघु नाट्य प्रस्तुत किया और पोस्टर बनाए। उनके उत्साह और देश के प्रति प्रेम ईख रहा था।

शिक्षकों द्वारा छात्रों को कारगिल युद्ध, विजय दिवस का महत्व और हमारे वीर सैनिकों के बलिदान के बारे में जानकारी दी गई। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और हमारे जवानों के पराक्रम को समझाना था।
वही कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने देश के वीर जवानों को नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.