जेल की गौशाला में रोपे गए पौधे

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का "पंच-ज’ अभियान

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे “पंच-ज’ अभियान “विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा’ के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान अतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष अलोक अवस्थी मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल जबलपुर स्थित गौशाला में श्रीमती शक्ति वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर एवं श्रीमती शुभागी पालो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर द्वारा पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, सहायक जेल अधिक्षक हिमांशु तिवारी एवं जेल लेखपाल राहुल चौरसिया द्वारा भी पौधे रोपित किये गये।
इस अवसर पर श्रीमती शक्ति वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर ने कहा पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पेड़ हमें शुद्ध हवा, पानी और फल देते हैं, और वे हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। पौधे लगाने से हम न केवल अपने पर्यावरण को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अपने भविष्य को भी सुरक्षित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शुभांगी पालो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने पेड़ों का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे न हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं, इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाए।
इसी कम में जागृति सेंटर रेलवे स्टेशन जबलपुर में वृक्षारोपण एव विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया। श्रीमती शक्ति वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एव श्रीमती शुभागी पालो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर द्वारा पौधे रोपित कर सेंटर के बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे जानकारी देते हुए कहा पौधारोपण का अत्यधिक महत्व है। यह न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर जागृति सेंटर की अधीक्षिका नीतू चौहान, स्टॉफ एव बच्चों ने भी पौधारोपण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.