नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा मप्र जन अभियान परिषद विकासखण्ड बीजाडांडी
रेवांचल टाइम्स बीजाडांडी मंडला नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा आज दिनांक 30.07.2025 दिन बुधवार को सेक्टर क्रमांक एक बीजाडांडी के नवांकुर संस्था प्रमुख आदित्य मिश्रा के द्वारा प्रस्फुटन ग्राम सलैया वनग्राम में रखा गया।
मप्र जन अभियान परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंशानुरूप एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन एवं विकासखण्ड समन्वयक मंजुलता पांडेय के नेतृत्व में नवांकुर संस्था अनुश्री शिक्षा सामाजिक एवं निशक्त उत्थान समिति बीजाडांडी नवांकुर संस्था प्रमुख आदित्य मिश्रा एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सलैया वनग्राम रंगमंच में मां सरस्वती जी की तस्वीर में तिलक, वंदन माल्यार्पण दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नवांकुर संस्था प्रमुख आदित्य मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण हेतु चर्चा करते हुए सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई और नवांकुर सखियों को पौधे वितरित कर सम्मानित किया।
विकासखण्ड समन्वयक मंजुलता पांडेय के द्वारा नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आदिवासी लोक नृतक दल धनवाही के नवांकुर संस्था प्रमुख जगत सिंह परते ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सलैया वनग्राम के अध्यक्ष भैयालाल यादव एवं अन्य सदस्यगण एवं सी एम सी एल डी पी के विद्यार्थीगण, माताएं बहनें,भाई सभी सम्मिलित हुए और कार्यक्रम के अंत में भैयालाल यादव के द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं प्रसाद वितरित किया गया।