खाद का संकट, किसान परेशान महंगी कीमत पर बाजार से खरीद रहे खाद, किसान परेशान बेहोशी में जवाबदार

रेवांचल टाईम्स – मंडला मध्य प्रदेश के मंडला जिले में खाद बीज के लिए कि सान हमेशा परेशान होते रहते हैं यह काफी पुरानी समस्या है जिसे आज तक नहीं सुलझाया जा रहा है खाद बीज के लिए किसानों को आखिरकार क्यों परेशान होना पड़ रहा है यह जांच का विषय हो गया है कृषि विभाग की योजनाओं का बुरा हाल है कृषि विभाग के माध्यम से खाद बीज पर्याप्त मात्रा में वितरित नहीं किया जा रहे हैं मजबूरन किसानों को बाजार से अधिक कीमत पर खाद बीज खरीदना पड़ रहा है इस समय किसानों को खाद की ज्यादा आवश्यकता है बताया जा रहा है कि खाद बाजार में भी अब आसानी से नहीं मिल पा रहा है यदि मिल भी रहा है तो बे हिसाब कीमत में खाद दिया जा रहा है मजबूरी में किसानों को अधिक कीमत पर खाद खरीदना पड़ रहा है इस समय फसल को खाद की आवश्यकता है लेकिन खाद न मिलने की वजह से किसान परेशान हो रहे हैं और उनकी फसल चौपट होने की कगार पर है वैसे भी अतिवृष्टि की वजह से किसान की फसल ज्यादा अच्छी नहीं है लेकिन यदि खाद फसल को मिल जाती है तो फसल अच्छी आने की संभावना हो सकती है खाद आखिरकार क्यों नहीं मिल पा रहा है यह जांच का विषय हो गया है,
वही कृषि विभाग इस विषय पर क्या कर रहा है नागरिक जवाब जानना चाह रहे हैं जन अपेक्षा है, कि तत्काल इस विषय पर शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाए और खाद बीज पर्याप्त मात्रा में किसानों को प्रदान किए जाएं जिससे किसान समय रहते अपनी फसल को सभाल सकें

Leave A Reply

Your email address will not be published.