मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने 06 मामलो में लिया संज्ञान” चार पाई से ढोकर पहुंचे इलाज के लिए
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष(कार्यवाहक) श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवस के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के “06 मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।जिसमे 1 मामला मण्डला जिले के हैं। आयोग ने संबंधितों से जवाब मांगा है।
मण्डला जिले के 1 मामला जो समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुए थे जिसमें प्रथम दृष्टया मानव अधिकार का उल्लंघन है ऐसे मामले को संज्ञान मे लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। इस बात की जानकारी कार्यालय म. प्र. मानव अधिकार आयोग-मित्र, शिकायत प्रकोष्ठ शाखा मण्डला से प्राप्त हुई है।
चारपाई पर ढोकर अस्पताल पहुंच रहे मरीज…
मंडला जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम धनगांव में जर्जर सड़क होने एवं गांव में पहुंचने का कोई समुचित साधन नहीं के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिये चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। गांव में न ही पक्की सड़क है और न ही कोई वाहन गांव तक आसानी से पहुंच पाता है, इस कारण मरीजों को चारपाई के सहारे अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।