श्रीराम मंदिर पड़ाव में अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन

(पूजन के बाद शाम तक चलता रहा भंडारा)
रेवाँचल टाईम्स – मंडला प्रतिवर्षानुसार श्रावण मास में श्रीराम मंदिर पड़ाव की संचालक समिति श्रीराम मंदिर ट्रस्ट कछवाहा समाज मंडला के द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है।
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं अखंड रामायण पाठ के प्रभारी विक्रम सिंह कुशवाहा (विक्की) ने बताया-हर वर्ष श्रीराम मंदिर पड़ाव में श्रद्धालुओं और ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से पवित्र सावन मास में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। इस बार 13 जुलाई से पाठ प्रारंभ हुआ और आज 31 जुलाई गुरुवार को समापन हुआ । पूजन हवन में सभी वर्ग के युवा, बुजुर्ग मातृशक्तियों ने सहभागिता की हवन के पश्चात दोपहर से शाम तक महाप्रसादी वितरण (भंडारा) चलता रहा । हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
विक्रम ने बताया हमारी हर बार इच्छा होती है। पूरे श्रावण माह अखंड रामायण पाठ चले पर मेरे अनुभव से अखंड रामायण पढ़ने वालों की संख्या दिन भी दिन कम।होती जा रही। ऐसा देखने में आ रहा कि, अधिकांशतः युवा वर्ग अखंड रामायण पाठ पढ़ने में रुचि नहीं लेते । फिर, भी ईश्वर के कार्यों में कभी विघ्न नहीं आता 23 पाठ के साथ आज 31 जुलाई को समापन हुआ। सभी सहयोगियों को सादर धन्यवाद जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 18 दिन चले इस आयोजन में सहयोग किया उस धार्मिक कार्यक्रम में जुड़े साथियों का मनोबल भी बढ़ाया।