जिले में कानून व्यवस्था हुई चोपट रसूखदार कर रहें गुंडागर्दी

असहाय युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला अब राजीनामा के लिए बना रहे दवाब
रेवाँचल टाईम्स- मंडला जिले में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है और जिले में माफियाराज हावी होते नज़र आ रहा है
वही सूत्रो के अनुसार विगत दिनों थाना महाराजपुर के दादा धनीराम वार्ड करिकौन में अंडा की दुकान चलाने वाले युवक राकेश चक्रवाती को उधारी के पैसे के लेनदेन को लेकर करीकौन निवासी दबंग परिवार के लोगों के द्वारा युवक पर प्राण घातक जान लेवा हमला कर दिया और सरेराह युवक को लाठी डंडे लात घूंसे से पटक पटक कर मारपीट की गई प्रत्यक्ष दर्शियों ने बीच बचाव कर युवक राकेश और उसकी बूढ़ी मां बेबी बाई की जान बचाई।
क्या हे मामला बेबी बाई चक्रवाती के द्वारा पुलिस अधीक्षक मंडला को लिखित आवेदन देकर अपनी एवं पुत्र की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि उसका पुत्र राकेश चक्रवाती कारीकौन में अंडे की दुकान चलाता है करी कौन निवासी मिट्ठू ,एवं चंदू हमेशा दुकान से खुद अपने हाथ से जबरन अंडे निकलकर खा लेते हैं और पैसे नहीं देते थे घटना वाले दिन जब मिट्ठू राकेश अपनी ठिलिया सुधार रहा था तब अपने अंडे के 70 रुपए मांगें तभी मिट्ठू , चंदू,अभिषेक और एक महिला के द्वारा युवक को ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बोले कि किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि हमसे कोई पैसे मांगे तू कैसे पैसे मांगा आज तुझे जान से मार देंगे बोलकर चारों ने मिलकर बेरहमी से मार पीट किए मौके में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर युवक की जान बचाई।
राजीनामा के लिए बनाया दवाब पीड़ित युवक एवं बेबी बाई ने बताया कि मारपीट के बाद लहूलुहान बेटे को लेकर थाना महाराजपुर शिकायत दर्ज कराने गए तभी चारों आरोपी भी थाना पहुंच गए और पुलिस से मिलकर राजीनाम के लिए दबाव बनाने लगे पुलिस भी पीड़ित युवक को डराया धमकाया कि शिकायत करेगा तो तुझे भी जेल भेज देंगे महिला छेड़छाड़ की शिकायत कर देगी इसलिए चुपचाप चले जाओ और अपना इलाज करवाओ ऐसा बोलकर जबरन मां बेटे से राजीनामा वाले कागज में हस्ताक्षर अंगूठा लगवा लिए।
जिसने मारा उसी के साथ पुलिस ने भेज दिए हॉस्पिटल बेबी बाई ने बताया कि पुलिस ने हमें दर्शा धमकाकर अंगूठा लगवाने के बाद आरोपियों के साथ हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया जहां दबंगों ने रास्ते भर युवक को डराया की अपना मुंह बंद रखना किसी को कुछ बोला तो अभी जान से मार डालूंगा हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता पुलिस भी हमारे साथ है ऐसा बोलकर हॉस्पिटल में डाक्टर से मिलकर बताया कि छत से गिर गया है पट्टी बांध दीजिए पट्टी बंधवाकर वापस लौटा दिए घर आने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी तब दोबारा थाना गए तब जाकर पुलिस ने युवक की हालत को देखते हुए शिकायत दर्ज कर अभिषेक चक्रवाती,मिट्ठू,चंदू एवं पत्नी के विरुद्ध मामला कायम कर पीड़ित को जिला चिकित्सालय मुलाहजा के लिए भिजवाया जहां डाक्टरों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत भर्ती कर लिया है।
हॉस्पिटल में भी जा रहे धमकाने बेबी बाई ने बताया कि रात में जब में हॉस्पिटल से घर खाना लेने आई तभी मौका पाकर चंदू अपने 6– 7 साथियों के साथ हॉस्पिटल पहुंचकर राकेश को धमकाने गया कि शिकायत वापस ले ले नहीं तो आज नहीं तो कल तुझे जान से मार डालेंगे और महिला के नाम से तेरे ऊपर छेड़छाड़ का मामला भी बनवाएंगे।तब बेबी बाई ने पुलिस अधीक्षक से अपनी एवं पुत्र की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि थाना में जो पुलिस बलों ने राजीनामा के लिए अंगूठा और दस्तखत करवाए हैं उसे निरस्त करे हम आरोपियों से कोई समझौता नहीं करना चाहते राजीनामा के लिए दवाब बनाने जबरन महिला के नाम से छेड़छाड़ की शिकायत झूठी शिकायत कर रहे हैं।