मटेरियल सप्लायर ने जनपद के एपीओ पर लगाए कमीशन लेने के आरोप

जिला पंचायत में हुई शिकायत
कमीशन मांगने का ऑडियो भी हुआ वायरल
नोटिस हुआ जारी
उपयंत्री पर भी लगे बिल डिलीट करने के आरोप
रेवाँचल टाईम्स- बजाग जनपद में पदस्थ मनरेगा के प्रभारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पर ग्राम पंचायत में सामग्री आपूर्तिकर्ता ने बिल पास कराने के एवज में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है इतना ही नहीं सप्लायर द्वारा कमीशन नहीं देने पर मनरेगा भुगतान पोर्टल से बिल डिलीट करने एवं कार्य का एम बी में दर्ज रिकॉर्ड फाड़ कर फेक देने की धमकी भी सप्लायर को दी गई है जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा जनपद सीईओ सहित जिला पंचायत सीईओ को की गई है शोभापुर ग्राम पंचायत में निर्माण सामग्री आपूर्ति कर्ता ने बताया कि एपीओ अशोक कूड़ापे द्वारा पुलिया का बिल पास कराने हेतु बार बार कई माध्यमों से पैसे लिए गए जिसके प्रयाप्त सबूत शिकायतकर्ता के पास उपलब्ध है सप्लायर ने शिकायत पत्र के साथ पैसे के लेनदेन का ऑडियो भी सलग्न किया है उपयंत्री पर भी बिल डिलीट करने के आरोप लगे है वही उक्त ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कमीशनखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
गाड़ासरई निवासी केशवराय ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिए गए आवेदन में स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत शोभपुर के नानबाई टोला मार्ग में बड के पास पुलिया निर्माण के लिए सरपंच सचिव द्वारा निर्माण सामग्री आपूर्ति का आर्डर राजेश्वरी ट्रेडर्स गाड़ासरई को दिया गया था जिसके बिल एपीओ द्वारा भुगतान पोर्टल में लगाए गए थे। बिल पास कराने तथा भुगतान के लिए एक लाख रुपए की मांग की गई। सप्लायर का कहना है कि उसके द्वारा बतौर कमीशन पचास हजार रुपए की राशि नगद एवं दस हजार का भुगतान ऑनलाइन किया गया। शेष राशि नहीं दिए जाने पर बिल डिलीट कर दिए गए।फिर वही बिल भुगतान पोर्टल में दिखाई दे रहे है सप्लायर का कहना है कि जनपद पंचायत में उपयंत्री मनोज बघेल और एपीओ के द्वारा बिल डिलीट करने तथा एम बी फाड़ देने की धमकी भी दी गई है शिकायतकर्ता ने उक्त मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है जानकारी के मुताबिक मामला जिला पंचायत के संज्ञान में आने के बाद एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है