ब्रेकिंग न्यूज…. स्कूल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग रिकॉर्ड जल कर हुआ ख़ाक

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खंड भुआ बिछियां के अंतर्गत आने वाले शाला शासकीय एकीकृत हाई स्कूल बोकर संकुल माधोपुर विकास खण्ड बिछियां में बीते शाम 5 से 6 बजे के बीच अचानक से शाला के रिकॉर्ड रूम में आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई है आग लगने से शाला में रखे हुए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जलने की जानकारी प्राप्त हुई हैं।
वही शाला की प्रचार्य श्रीमति नीलू पटैल ने बताया कि शाला के रिकार्ड रूम में अचानक से आग लगने से शासकीय दस्तावेज जल गए और आग लगने का कारण सॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जो कि शालाओ में पानी व्यवस्था को लेकर मेन स्वीच लगा गया था उसी मेन स्वीच के कारण आग लग गई पर को जनहानि नही हुई है केवल शाला में संधारित कुछ दस्तावेज छतिग्रस्त हो गए जिसकी रिपोर्ट हमने अंजनिया चौकी में कर दी है।
वही जानकारी के अनुसार बोकर के शाला एकीकृत हाई स्कूल में स्वीकृत से अधिक शिक्षको की पदस्थापना की गई है और नियमानुसार जो कि शाला में दर्ज सँख्या के हिसाब से ही शिक्षक होने चाहिए पर इस शाला में शिक्षक ने अपनी सुविधानुसार अपना स्थान्तरण करवा लिया जबकि जिले में ऐसे अनेकों शाला ऐसे भी जिनमें शिक्षक विहीन है या फिर शाला अतिथि शिक्षकों के बल पर संचालित हो रहे है। वही जानकारी के अनुसार एक शिक्षक केवल दो विषय ही पढ़ा रहे है और विज्ञान के शिक्षक की कमी भी बताई गई है अन्य विषयों के अनेक शिक्षक पदस्थ है।
जिले का शिक्षा विभाग और सहायक आयुक्त जनजाति विभाग चिंह चिंह के रेवड़ी बाट रहा है, और नियम विरुद्ध शिक्षकों को उन शालाओ में पदस्थ किया जा रहा जहाँ पहले से दर्ज संख्या के अनुसार शिक्षक पदस्थ है। और जिले के गरीब बेचारे बच्चे जो दूरस्थ ग्रामीण व वनांचलों में संचालित स्कूलों में पढ़ाई कर अपना भविष्य सवारे के बैठे है वहा शिक्षक ही नही पहुँच रहे है शिक्षा व्यवस्था बे पटरी हो चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.