विधायक पट्टा ने वन कर्मचारियों को लेकर रखी विशेष मांग… कान्हा के वन कर्मचारियों को मिले नक्सल भत्ता/ विशेष भत्ता..

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/ मध्य प्रदेश में इन दिनों विधानसभा का 69 वा मानसून सत्र चल रहा हैं मानसून सत्र के दौरान लगातार विपक्षी नेता सत्ता पक्ष वालों से सवाल कर रहे हैं और अपने अपने एरिया के साथ साथ प्रदेश की जनता के हित के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण सदन के माध्यम से रख रहे हैं इसके साथ ही आमजन की मांग भी रख रहे हैं। इसी तारतम्य में मंडला जिले से बिछिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष बिछिया विधानसभा के अंतर्गत कान्हा नेशनल पार्क में वन कर्मचारियों को नक्सल भत्ता/ विशेष भत्ता दिए जाने की मांग सरकार के सामने प्रस्तुत की। विधायक पट्टा ने सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुए बतलाया की कान्हा टाइगर रिजर्व में काम करने वाले हमारे कर्मचारी रात दिन जंगल के अंदर रहते हुए चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं जंगली जानवरों के साथ ही नक्सलियों से अपनी जान को जोखिम में डाल कर और अनेक चुनौतीपूर्ण विषम परिस्थितियों में रहते हुए भी जंगल के साथ साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा करते हैं। आज कान्हा नेशनल पार्क यदि सुरक्षित हैं और राष्ट्र के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने में अपनी जगह बनाए हुए है। तो वह एक मात्र हमारे जाबाज़ कान्हा टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों की देन हैं जिसको हमें भूलना नहीं चाहिए। इसीलिए सरकार कान्हा नेशनल पार्क में कार्यरत वन कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए नक्सल भत्ता/ विशेष भत्ता दिए जाने की मांग स्वीकार करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.