जबलपुर का स्थायी वारंटी गिरफ्तार – महाराजपुर पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
रेवांचल टाईम्स – मंडला पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महाराजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी मंडला पियूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा जबलपुर न्यायालय से स्थायी वारंटी घोषित आरोपी तापस मोदी पिता एमडी मोदी, व्यवसाय – मटेरियल सप्लायर, निवासी मंडला को माननीय न्यायालय प्रकरण क्रमांक 1775/23, धारा 138 NIA Act में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किए गए थे को गिरफ्तार किया गया।
उक्त वारंटी को दिनांक 04/08/2025 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जबलपुर के समक्ष पेश किया गया।