यूरिया की कालाबाजारी करने वाले व्यापारी पर एफ.आई.आर. दर्ज…..

खाद बीज व्यापारी कर रहे हैं किसानों का शोषण और मनमानी.....

दैनिक रेवांचल टाइम्स – इन दिनों प्रदेश सरकार किसानों का हितेषी बनकर किसान हित की बात करती है वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों द्वारा किसानों का शोषण हो रहा है, इन दिनों खाद बीज का गोरख धंधा बहुत जोरों से है व्यापारी अपने मनमानी दामों में अपनी जेब भरने के चक्कर में किसानों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है बेचारा किसान करे भी तो क्या यह एक विषय बनकर रह गया है। सरकार की जनकल्याणकारी नीति जमीनी हकीकत में दम तोड़ रही है। वहीं कुछ जिम्मेदार भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जहाँ पर व्यपारियो को भरपूर संरक्षण देते नज़र आ रहे हैं और मालामाल हो रहे है और लगातार किसानों का हो रहा है शोषण जिम्मेदार देख रहे हैं तमाशा कार्रवाइयों के नाम पर हो रही है खानापूर्ति। हलि में सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि सिवनी के मार्गदर्शन में जिलें में कृषकों को गुणवत्ता युक्त कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्‍य से निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में निरीक्षण दल द्वारा ग्राम दूधिया वि.ख. केवलारी में प्राप्त शिकायत के आधार पर नरसिंह नारायण ट्रेडर्स ग्राम दूधिया में स्थित कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित कृषि केन्द्र के पास ऑनलाईन स्‍टॉक में 139.2.35 मैट्रिक टन यूरिया, 25 मैट्रिक टन डी.ए.पी. एवं 10 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरकों का स्‍टॉक था,किन्तु भौतिक रूप से संबंधित के गोदाम में 2.75 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट दानेदार एवं 8 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट पाउडर एवं 0.35 मैट्रिक टन बायो पोटास ही भण्डारित होना पाया गया। संबंधित फर्म के संचालक दीपक साहू से ऑनलाईन स्‍टॉक एवं भौतिक स्‍टॉक में पाये गये अन्तर के संबंध में कोई भी स्पष्ट जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये। दीपक साहू द्वारा प्रस्तुत बिल बुक में अलग-अलग कृषकों को उर्वरकों का वितरण निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय होना पाया गया। दीपक साहू द्वारा उर्वरक वितरण में गंभीर अनियमितता बरते जाने पर संबंधित के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1995 एवं आवष्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं में थाना केवलारी में दिनांक 05/08/2025 को एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था में अनियमितता बरतने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.