पंचायत उन्नति सूचकांक में पडरिया ग्राम पंचायत को मिला प्रथम स्थान

विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 11,000 रुपये का मिला पुरस्कार

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत मंडला जिले के विकासखंड नारायणगंज की ग्राम पंचायत पडरिया को प्रथम स्थान मिला है। पंचायत के समग्र विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आई डी बी आई बैंक के चेक से ग्राम पंचायत पड़रिया को 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2022-2023 में किए गए पंचायत उन्नति सूचकांक का विमोचन जिला स्तर पर बुधवार 6 अगस्त को जिला पंचायत के सभा कक्ष में एक कार्यशाला के दौरान किया गया। इस कार्यशाला में जिले की सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त करने वाली 10 पंचायतों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।बताया गया कि पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत जिले की जिन पंचायतों को सर्वोच्च स्थान मिला है, उनमें नारायणगंज की पडरिया पंचायत को प्रथम के साथ 11 हजार रूपए, मंडला की मलारा पंचायत को द्वितीय स्थान के साथ 7 हजार 100 रुपये और बीजाडांडी पंचायत को तृतीय स्थान 5 हजार100 रुपये का पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही घुघरी चौथे स्थान पर रही, नैनपुर की निवारी पंचायत पांचवां स्थान, मंडला की ग्राम पंचायत जंतीपुर छटवां स्थान, नैनपुर की ग्राम पंचायत गौझी सातवां स्थान, नारायणगंज की ग्राम पंचायत मैली आठवें स्थान पर, बीजाडांडी की ग्राम पंचायत पौंडी नौवे स्थान पर और नैनपुर की ग्राम पंचायत झीरिया दसवें स्थान पर रही। चौथे से दसवें स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को 2100 रूपए पुरस्कार का वितरण किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.