मंडला में आदिवासी दिवस की धूम: पारंपरिक नृत्य, रैली और हजारों की भीड़ ने बढ़ाया उत्सव का रंग

दैनिक रेवांचल टाइम्स- मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में मूलनिवासी आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है जहाँ नगर सहित गाँव गाँव से महिला पुरुष युवा बच्चे सब ने बड़े ही हर्षोउल्लास से दिवस को मनाया जहाँ पारम्परिक गीत डी जे ढोल के साथ वाहन रैली के साथ साथ पैदल रैली निकाली गईं।
वही बिछिया में भी आदिवासी दिवस समारोह भुआ बिछिया में हर साल की तरह आदिवासी दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है इस कार्यक्रम में दूर-दूर के क्षेत्र से हजारों की भीड़ एकत्रित होती है ग्रामीण से आए हुए जनता भाग लेती है हमारे आदिवासी भाई बंधु ढोल बाजे, डीजे के साथ अपनी- अपनी टोली को सजाकर एक जगह ग्राउंड में उपस्थित होते हैं और फिर एक कतार में रोड रैली शो किया जाता है जिसमें एक से एक आदिवासी नृत्य एवं आदिवासी वेशभूषा पोशाक पहनकर कर निकलते हैं , जो की जनता को यह वेशभूषा बहुत ही लुभाती है इस नृत्य व कार्यक्रम को दूर दराज से आए हुए लोग इस कार्यक्रम को देखकर मनमोहक आनंद लेते हैं आदिवासी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारे क्षेत्र के विधायक ,नगर अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनी योगदान रहता है, हर चौराहे में पुलिस प्रशासन में तैनात रहती है पुलिस प्रशासन का भीड़ कंट्रोल करने सराहनी योगदान रहता है हर साल की तरह आदिवासी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया जाता है ।
जय हिंद जय भारत