हर घर तिरंगा– हर घर स्वच्छता” रैली में उमड़ा जनसैलाब

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले में 79 वें स्वतंत्रता दिवस एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” रैली का आयोजन आज जगन्नाथ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ किया गया।
वही जानकारी के अनुसार रैली का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों, युवाओं और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा, स्वच्छता संदेश वाले पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाए –
“स्वच्छ भारत – सुंदर भारत” और “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता”।
कार्यक्रम के दौरान मार्ग में लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान एवं तिरंगा जागरूकता के लिए पंपलेट बांट कर जन सामान्य की प्रेरित किया l
संस्था प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने कहा कि “देशभक्ति और स्वच्छता एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।”
रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर, कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से बंजर क्लब चौराहा से होते हुए रेडक्रॉस भवन के सामने से निकली एवं स्टेडियम ग्राउंड के सामने से होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई l आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया ।
वही इस यात्रा में एन एस एस, एन सी सी, स्काउट गाइड एवं कैडेट्स एवं प्रभारी शामिल थे l तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में शिवम् मिश्रा, कन्हैया लाल बरमैया, नागेंद्र सिंह चौहान, प्रखर पटेल, मातेश्वरी परस्ते, चंद्र कृष्ण नंदा, विपिन लखेरा, सुजाता शर्मा, रंजना पाण्डेय, शैलेश जायसवाल का प्रमुख योगदान रहा l इस अभियान को लेकर बच्चों में उत्साह है और वे विद्यालय परिसर की स्वच्छता में सभी अभियान में जुटे हुए हैं l