एकलव्य आवासीय विद्यालय में 17 छात्र हुए बीमार खुली व्यवस्था की पोल एक कि हालत गंभीर बाकी छात्रो का इलाज जारी

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के शिक्षा का क्या स्तर है ये किसी से छुपी नही है जहाँ सरकार छात्र छात्राओं के लिए अनेकों व्यवस्था रहने खाने पढ़ने और और स्वास्थ्य जैसे अनेकों योजनाएं क्रियान्वयन कर रही है पर जिम्मेदारो की अनदेखी के चलते छात्रावासों की स्थिति और उनके व्यवस्था क्या यह आज देखने को मिल रहा है जहाँ जिम्मेदार अधीक्षक और स्कूल प्रबन्धन की लापरवाही उजागर हो गई और उस लापरवाही को जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पर्दा डाल रहे हैं कि कही उनकी परत दर परत व्यवस्था को लेकर पोल न खुल जाए आखिर इन गरीब बच्चों का क्या कसूर है जो इन्हें सरकार से मिलने वाली सरकारी सुविधाएं समय पर नही मिल पा रही हैं।
विकास खण्ड निवास के ग्राम पिपरिया में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अचानक 17 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए, जिससे विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक छात्रा की स्थिति गंभीर होने पर तत्काल उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शनिवार को बीमार छात्रों की संख्या बढ़ने लगी, जिसके बाद निवास से स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम विद्यालय पहुंची और जांच की। जाँच के उपरांत 16 छात्र अन्य छात्रों को जिला के अस्पताल मंडला भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

वही निवास के बीएमओ डॉ. पेगवार ने बताया कि अधिकांश छात्रों में बारिश के चलते सामान्य सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन जैसे लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, एहतियातन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी छात्रों को बेहतर ईलाज के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल सभी छात्रों की हालत सामान्य बताई जा रही है, और केवल एक छात्रा की स्थिति गंभीर होने की जानकारी प्राप्त हो रही है जहाँ जिम्मेदार अधिकारियों ने उसे उच्चस्तरीय इलाज हेतु जबलपुर भेजा गया है।
वही स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार विद्यालय में नजरें बनाई हुई है और छात्रों की स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में वायरल इंफेक्शन की आशंका न जताई जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
जहाँ प्रारभिक इलाज में बारिश के मौषम के चलते वायरल बुखार और सर्दी खांसी जैसे लक्षण समझ मे आ रहे है और छात्रों का ईलाज जारी है।

अचानक इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के बीमार होने की खबर से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए सभी जरूरी चिकित्सकीय इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.