खुशबू चौरसिया को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

मण्डला। जिले की ग्राम पंचायत देवदरा निवासी खुशबू चौरसिया को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। खुशबू ने भूगोल विषय में जल संसाधन का मूल्यांकन विकास तथा प्रबंधन (सागर जिले के विशेष संदर्भ में) शोध कार्य डॉ. लोकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष भूगोल एवं डॉ. राजीव कौशल सर के निर्देशन में पूरा किया।
खुशबू ऊषा- सीताराम चौरसिया की पुत्री एवं देवदरा मंडला निवासी ममता- प्रदीप चौरसिया की पुत्रवधु है और जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया) जबलपुर में पदस्थ निशांत चौरसिया की धर्मपत्नी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.