मेहरा समाज महासंघ जिला मंडला कार्यकारिणी का गठन…. अंगूरी झारिया बनी जिलाध्यक्ष

रेवाँचल टाईम्स – मंडला मेहरा समाज महासंघ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुश्री कमला डेहरिया जी के मार्गदर्शन में महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। घोषित कार्यकारिणी में अंगूरी झारिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही तीन उपाध्यक्ष बनाए गए है जिसमें हेमपुष्पा झारिया, संध्या झारिया, शारदा झारिया शामिल है। सचिव पद का दायित्व अंजलि झारिया को सौंपा गया है। पप्पी झारिया, आकांक्षा झारिया, रागिनी झारिया को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
कोषाध्यक्ष पद पर रितु झारिया एवं सह कोषाध्यक्ष पर संध्या झारिया को नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट खेमराज झारिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर एन. के. दास, राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष कल्पना नागेश्वर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्यामलता झारिया, प्रांतीय संयुक्त सचिव निशा झारिया, मंडला जिलाध्यक्ष बंसत कुमार झारिया, संरक्षक एच. पी.झारिया, देवदत्त झारिया एवं सामाजिक भाई बहनों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
संघ द्वारा यह उम्मीद की गई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी महिला सशक्तिकरण सामाजिक कुरीतियों को दूर करने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के उत्थान में सक्रिय कार्य से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी और इनके प्रयास से निश्चित ही समाज को एक नई दिशा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.