जन अभियान परिषद की कार्यशैली से नागरिक नाराज
देर से पहुंचे जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी
नैनपुर में मिट्टी के गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही
रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का काम मध्य प्रदेश के मंडला जिले में संतोष जनक नहीं है इस परिषद के काम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी को लगातार हटाने की मांग की जा रही है लेकिन इसे हटाया नहीं जा रहा है जिसकी वजह से संपूर्ण मंडला जिले में आक्रोश बन रहा है दिनांक 17 अगस्त को शासकीय महाविद्यालय नैनपुर में मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाने का कार्यक्रम जन अभियान परिषद अंतर्गत आयोजित किया गया था सभी को सुबह 11:00 बजे बुला लिया गया पदाधिकारी देर से पहुंचे कार्यक्रम बड़ी मुश्किल से 12:00 बजे शुरू हुआ नैनपुर के स्थानीय प्रशिक्षक मूर्तिकारो द्वारा गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था लेकिन देर से पहुंचने वाले जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी ने उस कार्यक्रम को तुरंत निरस्त किया और मंडला से एक प्रशिक्षक साथ में लाकर फिर से मूर्ति प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू कराया जिससे लोगों के समय की बर्बादी हुई साथ में स्थानीय प्रशिक्षक भी निराश हुए मूर्ति पूर्व में स्थानीय प्रशिक्षकों द्वारा बनवाई जा रही थी मूर्ति निर्माण का काम आधा हो चुका था लेकिन लगभग 2:00 बजे के बाद जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी आए और फिर से मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण शुरू कराया इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी पनप गई है लोगों का कहना था कि राजेंद्र चौधरी को समय पर आना था समय पर आकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करना था देर से आकर फिर से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करना लोगों के अनुसार उचित नहीं था नागरिकों की मांग है कि राजेंद्र चौधरी को तत्काल हटाया जाए जन अभियान परिषद के सभी कामों की जांच पड़ताल उच्च स्तर पर की जाए और जन अभियान परिषद के सभी कार्यक्रम प्रशिक्षण बैठक इत्यादि समय पर आयोजितकिए जाएं ताकि लोगों के लोगों के समय की बर्बादी ना हो राजेंद्र चौधरी द्वारा की गई करतूत की जांच की जाए और इसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में यह ऐसी पुनरावृति ना करें और समय पर कार्यक्रम में पहुंचे ताकि समय पर कार्यक्रम हो सके 11:00 बजे से लेकर 4:00 तक लोगों को बांधकर रखा गया इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश है जन अपेक्षा है सरकार इस विषय पर विशेष ध्यान दें और जगह जन अभियान परिषद के सभी कामों की जांच पड़ताल करावे।