धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव

 

रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले के नारायणगंज विकास खण्ड मुख्यालय में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी यादव महासभा नारायणगंज एवम सभी क्षेत्रीय बंधु जनों एवं जनप्रतिनिधि गणों के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई सर्वप्रथम ग्राम कूड़ामैली स्थित श्री कृष्ण मंदिर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चन कर पारंपरिक अहीरी नृत्य की प्रस्तुति के साथ शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की सजीव झांकियां सजाई गई जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रहे। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में क्षेत्र के सभी यादव बंधू जन एवं सर्व समाज ग्राम खमरिया डूंगरिया चटरा बरगी भावल चीरी बम्हनी किकरिया मां नर्मदा सेवा समिति कुम्हा देवरी नारायणगंज कुड़ामैली चरगांव तिलगांव खैरी मलारा पदमी टाटीघाट कुंडा देहरा पाठा सिगोधा समनापुर शाहा बारोंची सिंघानपुरी चौकी सिकोसी भानपुर मंडला बीजाडांडी एवं अन्य सभी ग्राम के सर्व समाज मिलकर एवम क्षेत्रीय एवं दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु की बड़े संख्या शामिल हुए। शोभा यात्रा में भगवान श्री कृष्ण की सजीव झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति मनमोहक रहा। वहीं पूरे शोभायात्रा में प्रसाद स्वरूप खीर वितरण भी किया गया। जगह-जगह पर शोभायात्रा का फूल माला एवं पुष्प गुछ से स्वागत किया गया। ग्राम कूड़ामैली से नारायणगंज तक इस विशाल शोभायात्रा में सभी सर्व समाज एवं जनप्रतिनिधियों में पूरे जुनून उत्साह के साथ शामिल रहे।

मुख्यालय स्थित बस स्टैंड परिसर में मंची कार्यक्रम के दौरान मां हिंगलाज देवी जागरण आर्क्रेस्टा वरुण इवेंट जबलपुर द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजन गीत संगीत की प्रस्तुती दी गई जिसमें सभी श्रद्धालु गण नाचते झूमते रहे गायक व साथी कलाकारों द्वारा अपने बेहतरीन गायन व कला से राधा कृष्ण की झांकियां का नृत्य एवं भगवान श्री शंकर वेश धारण किए हुए कला नृत्य प्रस्तुत कर जनमानस का खूब मन मोहा।

शोभा यात्रा नारायणगंज पहुंचने के उपरांत यादव महासभा के अध्यक्ष अनिल यादव अधिवक्ता द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवम उपास्थित सभी ग्रामों से आय हुए यादव बंधू जनों का सभी सहयोगी कार्यकर्तागणों का सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं व्यापारी बंधू जनों का एवम कार्यक्रम में शामिल सभी सर्व समाज का स्वागत स्वरूप उद्वोधन किया गया एवम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया गया पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों द्वारा मंच में विराजे राधा कृष्ण के तैलचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया नन्हे मुन्ने राधा कृष्ण बने हुए बच्चों द्वारा मटकी फोड़ का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ गायको ने अपनी प्रस्तुति दी पारंपरिक अहिरी नृत्य भी कराया गया भगवान श्री शंकर का रूप धारण किए हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती दी लोगों ने यह सब प्रस्तुतियां देखें एवं आनंद प्राप्त किया सभी सर्व समाज में श्रद्धा एवम सनातन धर्म का भाव देखा गया

इस दौरान उपस्थित रहे यादव महासभा ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल यादव, उपाध्यक्ष दयाराम यादव कोषाध्यक्ष परमानंद यादव , सचिव दिनेश यादव अरुण यादव युवा अध्यक्ष उपाध्यक्ष विनोद यादव मीडिया प्रभारी सतेंद्र यादव, दीपक यादव डॉ सोमनाथ यादव , खुशीलाल यादव जीवन लाल यादव , भागवत प्रसाद यादव मनीष यादव, मनीष यादव रामभरोस यादव मुकेश यादव, रूद्र यादव, ओमकार यादव, परसोत्तम यादव वीरेंद्र यादव, विनोद यादव कमलेश यादव राजकुमार राजू यादव, देवेंद्र यादव, पवन यादव, ऋषभ यादव मुन्ना लाल यादव ओमकार यादव झुन्ना लाल यादव तुलसी यादव धनलाल यादव जय सिंह यादव फूलचंद यादव सहित यादव समाज के सभी क्षेत्रीय बंधुजन जनप्रतिनिधिगण एवं सर्व समाज सार्वजनिक रूप से उपस्थित रहे यादव महासभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण व क्षेत्र भर से समस्त यादव समाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में यादव महासभा के अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सभी ग्रामों से आए यादव समाज को, सभी जनप्रतिनिधियों को, नारायणगंज नगर के एवं अन्य सभी ग्रामों से आए हुए सभी वरिष्ठ नागरिकों को, सभी व्यापारीगणों को एवं उपस्थित सर्व समाज का व थाना प्रभारी टिकरिया एवं समस्त स्टॉप विद्युत विभाग एवं राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों का कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आभार व्यक्त किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.