किसानों को नहीं मिल रही प्रधानमंत्री सम्मान निधि

 

राजस्व विभाग की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे किसान

रेवांचल टाईम्स – मंडला,यह सभी को ज्ञात हो गया है कि मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है इसके बावजूद भी शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन करने के लिए कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं यही वजह है कि अनेक योजनाओं के लाभ से जरूरतमंद वंचित हो रहे हैं मामला इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का सामने आया है जानकारी मिली है कि मंडला जिले की तहसील नैनपुर के.ग्राम परसवाड़ा में कई किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की राशि नहीं मिल पा रही है किसानों का पंजीयन नहीं किया जा रहा है और सभी तरह के दस्तावेज की औपचारिकता भी सभी किसानों की पूरी नहीं कराई जा रही है कुछ किसानों ने सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराकर सभी दस्तावेज पटवारी के माध्यम से पूर्व में तहसील कार्यालय नैनपुर में जमा किए थे यहां के किसान मनोज सिंह कुशवाह ने बताया कि उन्होंने अपने भाई मनीष सिंह कुशवाह और बहन ममता के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की मांग कर रहे हैं मनीष सिंह कुशवाह और मनोज सिंह कुशवाह का सेल्फ रजिस्ट्रेशन करा कर सभी दस्तावेज तहसील कार्यालय नैनपुर.में जमा कर दिए हैं लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल पा रही है इस संबंध में उन्होंने पूर्व में भी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी तब उस समय जानकारी दी गई थी कि अगली बार से राशि मिलने लगेगी लेकिन इस बार भी उन्हें निराश होना पड़ा और इस बार भी राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नहीं मिल पाई है साथ में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी नहीं मिल पाई है इन्होंने बताया कि अभी तक बैंक खाते में राशि शासन प्रशासन द्वारा जमा नहीं की गई है इन्होंने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है जिसकी सही जांच पड़ताल राजस्व विभाग द्वारा नहीं की जा रही है और शिकायतकर्ता की शिकायत का सही निराकरण नहीं किया जा रहा है बल्कि शिकायत को बंद करने का दबाव बनाया जा रहा है इन्होंने इस संबंध में राजस्व अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की हैसीएम हेल्पलाइन की शिकायत का सही निराकरण किया जाए जो भी अधिकारी इस संबंध में दोषी है उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए और इन किसानों के साथ-साथ सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि मिले ग्राम परसवाड़ा में प्रत्येक किसानों का इस संबंध में परीक्षण किया जाए किसको राशि मिल रही है किसको नहीं मिल रही है किसका पंजीयन हुआ है किसका पंजीयन नहीं हुआ है इस विषय पर राजस्व विभाग द्वारा यहां पर तत्काल परिणामकारी कार्रवाई की जाए सभी किसानों का पंजीयन कराया जाए और सभी पात्र किसानों को यहां पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्रदान करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा परिणामकारी प्रयास किया जाए शिकायतकर्ता मनोज सिंह कुशवाह ने बताया कि शिकायत को बंद करने के लिए कहा जा रहा है इसके पहले भी शिकायत की गई थी जिसे बंद कर दिया गया और आज तक निराकरण नहीं किया गया इन्होंने मांग की है है कि तत्काल इस विषय पर शासन प्रशासन संज्ञान लेऔर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें सम्मान निधि की राशि तत्काल प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.