टिकरिया थाना पुलिस ने चार गिरफ्तारी वारंटियों को दबोचा
रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के थाना टिकरिया पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय निवास में पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में –
1. गणेश कछुआ पिता स्व. छोटेलाल कछुआ उम्र 42 वर्ष निवासी नारायणगंज।
वही प्रकरण क्रमांक 445/24, अपराध क्रमांक 178/24, धारा 279, 337, 338 भादवि एवं 188 मोटर व्हीकल एक्ट।
2. संजय यादव पिता सुरेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया नारायणगंज।
प्रकरण क्रमांक 1645/18, अपराध क्रमांक 150/18, धारा 457, 380 भादवि।
3. सेवाराम पिता कुंवर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी देवगांव।
प्रकरण क्रमांक 264/23, अपराध क्रमांक 22/23, धारा 294, 323, 506 भादवि।
4. राजेंद्र मरावी पिता पूनवासिंह मरावी उम्र 21 वर्ष निवासी चंदेरा थाना टिकरिया।
प्रकरण क्रमांक 459/20, अपराध क्रमांक 139/20, धारा 279, 337, 338 भादवि एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट।
सभी आरोपियों को दिनांक 21 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी टिकरिया एएसआई टीकाराम भोयर, एएसआई मुकेश चौरसिया, आरक्षक अमित, नेपाल सिंह एवं शरद प्ररते के संयुक्त प्रयास से की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अन्य वारंटियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।