सीएम के आगमन के पूर्व छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर किया नजर बंद

रेवांचल टाईम्स – जबलपुर/आज जबलपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन से पूर्व ही प्रदेश सरकार ने अलोकतांत्रिक रवैया अपनाते हुए एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया।
प्रातः 6:00 बजे क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई करते हुए NSUI जिला अध्यक्ष सचिन रजक, प्रदेश पदाधिकारी अदनान अंसारी, नीलेश महार, एज़ाज़ अंसारी, मोहम्मद अली,अनुराग शुक्ला अनुज यादव, अचलनाथ चौधरी सहित अन्य को हिरासत में ले लिया।
यह गिरफ्तारी पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष और छात्रों की आवाज़ को इस प्रकार दबाना गंभीर चिंता का विषय है और यह संविधान की मूल भावना के प्रतिकूल है।
NSUI प्रदेश पदाधिकारी अदनान अंसारी व शफी खान ने कहा मोहन यादव जब भी असहज होता है, पुलिस की आड़ लेता है। मुख्यमंत्री का यह डर साफ़ दिखाता है कि वे युवाओं और छात्रों की आवाज़ से घबराए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हमें जनता की आवाज को उठाने से रोका जा रहा है आज जिस प्रकार पुलिस द्वारा छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया है अगर पुलिस इतनी ईमानदारी और सख्ती के साथ अपराधियों पर नकेल कश्ती तो शायद संस्कारधानी में बढ़ रहे अपराधों में कमी होती शहर में हर रोज चोरी, हत्या, डकैती जैसी घटनाएं घटित हो रही है लेकिन पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने की वजाह मूकदर्शक बनी रहती है।
हम लोकतंत्र और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.