उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा किया गया प्राथमिक शाला कामठी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कामठी का आकस्मिक निरीक्षण

छिन्दवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस जिले के विकासखंड मोहखेड़ की प्राथमिक शाला कामठी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कामठी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । शासकीय प्राथमिक शाला कामठी के निरीक्षण के दौरान शाला में पदस्थ दो प्राथमिक शिक्षक उपस्थित पाये गये। स्कूल में कुल 29 विद्यार्थियों में से 21 विद्यार्थी उपस्थित एवं 08 विद्यार्थी अनुपस्थित पाये गये। विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिये बच्चों के पालकों को स्कूल भेजने की सलाह देने के निर्देश शिक्षकों को दिये गये। 07 विद्यार्थी वायरल फीवर होने के कारण अनुपस्थित थे। कक्षा 5वीं की छात्रा कु.भावना कड़वे के द्वारा अंग्रेजी पढ़ी गई, कक्षा 4 की छात्रा कु.आरोही फरकारे के द्वारा गणित के सवाल सही हल किये गये एवं 05 का पहाड़ा सुनाया गया। साथ ही अंग्रेजी भी अच्छी तरह से पढ़ी गई । कक्षा 5 के छात्र यश राजनकर के द्वारा हिन्दी अच्छी तरह से पढ़ी गई। शाला में शिक्षा का स्तर अच्छा पाया गया ।

इसके बाद उप संचालक डॉ. पक्षवार द्वारा शासकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र कामठी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी सुश्री प्रियांशी सोनेवार उपस्थित पाई गई। ए.एच.एम. सुश्री शांता राजपूत आकस्मिक अवकाश पर पाई गई। 04 आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित पाई गई। ओपीडी रजिस्टर के अनुसार 08 ओपीडी पाई गई । सी.एच.ओ. के द्वारा उप संचालक का बी.पी. भी नापा गया एवं कुछ ग्रामीण दवा लेने उप स्वास्थ्य केन्द्र में आये थे। उनको दवायें भी वितरण की गई। सभी अभिलेख चेक किये गये। वर्षा के मौसम में होने वाली बिमारियों की रोकथाम के लिये दवायें वितरण करने की सलाह दी गई एवं विभाग द्वारा दिये गये समस्त लक्ष्य पूर्ण करने को कहा गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.