शिक्षा मंदिर में बच्चों से कराई जा रही सफाई, शिक्षक बिस्तर लगाएं

छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विकासखंड में शासकीय माध्यमिक शाला सोना पिपरी में बच्चों से स्कूल में पढ़ाई की जगह साफ-सफाई का काम कराया जाता है बच्चे कल का भविष्य है यह बात धीरे-धीरे चरितार्थ हो रही है इस स्कूल में बच्चों से स्कूल कैंपस के अंदर मैदान में साफ सफाई का काम कराया जाता है और बच्चों से झाड़ू लगवाई जाती है एवं बच्चों से बर्तन भी साफ करवाए जाते हैं यहां पर पदस्थ तिवारी मैडम के द्वारा बच्चों से साफ सफाई का कार्य कराया जाता है शासन प्रशासन द्वारा शिक्षा के लिए लाखों रुपए का आवंटन होता है जिसमें शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अधिकारी पूरी राशि का दुरुपयोग कर अपना घर भरने में लगे हैं इस स्कूल में बच्चों से साफ सफाई एवं झाड़ू और स्कूल के कमरे भी साफ करवाए जाते हैं जबकि बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को विद्या के मंदिर में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं अगर बच्चों से इस तरह साफ सफाई झाड़ू लगवाने का कार्य करवाया जाता है तो उनका भविष्य अंधकार में होना निश्चित ही है यहां पर पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाएं ऑफिस में बैठकर आराम फरमाते हैं इस स्कूल में शिक्षक सोते हुए पाए गए पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई जबकि सबसे ज्यादा पेमेंट शिक्षा विभाग में लेने वाला शिक्षक आराम फरमा रहा है यहां के शिक्षक स्कूल में सोने के लिए आते हैं यहां पर शिक्षक और बीआरसी की मनमानी चल रही है देखना यह होगा कि अधिकारियों पर खबर का क्या असर पड़ता है और ऐसे शिक्षकों पर क्या कार्रवाई होती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.