ग्राम पंचायत गांगीवाडा में सरपंच सचिव की मिली भगत से लाखों काभ्रष्टाचार

कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की कहानी सरपंच से शुरू होती है और सचिव के ऊपर जाकर समाप्त होती है

छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स

छिंदवाड़ा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गांगीवाडा मे सरपंच सचिव की मिली भगत से भारी भ्रष्टाचार किया जारहा है इस पंचायत में सरपंच संगीता परतेती के द्वारा पूरा मामला सचिव अनीता उईके के ऊपर थोप दिया गया जबकि सच्चाई तो यह है कि दोनों की मिली भगत से लाखों नहीं करोड़ों का प्रशासन कोचूना लगाया गया है जितने भी निर्माण कार्य हुए सरपंच की अनुमति से हुए हैं जैसे नाली निर्माण कार्य 5लाख 50000 रुपए की लागत से और इसी प्रकार पंप सिंबल स्काई स्टोर रूम बनाया गया जिसमें दीवार 4 इंच जुडाई करके 9 इंच दिखाया गया बाजार ठेका में भी सरपंच सचिव के द्वारा लाखों रुपए कमीशन लिया गया इस पंचायत द्वारा बर्राढाना में तालाब निर्माण कार्य की राशि 6लाख 50000 रुपए सरपंच एवं सचिव ने फर्जी तरीके से राशि का आहरण कर लिया संबल योजना के नाम पर फर्जी वाला किया गयाएवं डैम निर्माण कार्य में फर्जीवाड़ा कियागया एवं पंचायत में चाय नाश्ता के नाम पर हजारों रुपए के फर्जी बिल लगाए गए हैं इस पंचायत में जब जांच बैठी जांच प्रतिवेदन तैयार हुआ तो सरपंच ने तो सचिव को फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण करने का आरोप लगाया सरपंच एवं सचिव द्वारा इस पंचायत में कई योजनाओं में फर्जीवाडा किया है फर्जीवाड़ा में शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक नहीं पहुंचाया गया पंचायत में साइड शोल्डर एवं मनाली निर्माण कार्य अभी तक नहीं किया गया लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा सीसी जारी कर दी गई इसी तरह तालाब निर्माण कार्य में गड्ढा खोदकर तालाब निर्माण कार्य दर्शाया गया एवं फर्जी तरीके से राशि का आहरण किया गया अब देखना यह होगा कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार होने के बाद जिला पंचायत के अधिकारी एवं जनपद के अधिकारी इस पंचायत पर क्या कार्रवाई करते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.