सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, शासकीय प्राथमिक शाला आवास टोला ग्राम पंचायत खटोला में पदस्थ रोशन सिंह राजपूत के  सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह जन शिक्षा केंद्र खलौड़ी एवं ग्राम वासियों के द्वारा बहुत ही धूमधाम से आयोजित किया गया। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी वीरेंद्र सिंह उइके के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सभी जन शिक्षा केंद्र के शिक्षक एवं ग्राम आवास टोला चंदिया खटोला के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। खटोला ग्राम पंचायत की सरपंच दयावती मरावी जनपद सदस्य श्रीमती सरिता उयके के उप सरपंच महेश उयके सचिव विश्वनाथ यादव सहित ग्राम पंचायत के समस्त पदाधिकारियों की गौरवपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक रोशन सिंह राजपूत जी उनका जन्म स्थान भी चंदिया ही था और चंदिया प्राथमिक शाला में उन्होंने अपनी प्राथमिक पढ़ाई पूर्ण की और बाद में चंदिया स्कूल में है वह जीवन पर्यंत  अपनी पूरी सेवाएं देकर वहां के बच्चों को एक होनहार और जागरूक नागरिक बनाया यह उनकी महान उपलब्धि रही। चंदिया के वरिष्ठ नागरिक गुलाब सिंह परते, केशुदास , भोला दास, छिद्दी दास, श्रीमिस्तर सिंह मैं उनके कर्म भूमि की मिट्टी से तिलक लगाकर उनका सम्मान बढ़ाया। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने शिक्षक के सम्मान में पेश किये और सभी बच्चों ने गांव वालों ने अपने शिक्षक के साथ  मिलकर नृत्य किया और भावभीनी  विदाई देकर उनके शाला के लिए किए गए कार्यों को सराहा। कार्यक्रम में उनकी मां ,बहन सीमा राजपूत, भाई सीताराम राजपूत सहित सारा परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन विपतलाल यादव ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.