खबर का असर: हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों को राहत

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स | मंडला / नैनपुर मंडला जिले की नैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम परसवाड़ा में पेयजल समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। वार्ड क्रमांक 3 में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा हैंडपंप आखिरकार पीएचई विभाग नैनपुर द्वारा सुधार दिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, हैंडपंप खराब होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दूर-दराज से पानी लाने की मजबूरी बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए हैंडपंप को ठीक कराया, जिससे अब ग्रामीणों को राहत मिली है।

इतना ही नहीं, गांव में एक अन्य खराब हैंडपंप को भी सुधारने की जानकारी सामने आई है, जिससे जल संकट में और कमी आई है।

ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए उम्मीद जताई है कि इसी तरह पूरे मंडला जिले में पीएचई विभाग तत्परता से काम करता रहेगा, ताकि कहीं भी पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

जनता की आवाज उठी तो प्रशासन हरकत में आया — यही है खबर की ताकत!

Leave A Reply

Your email address will not be published.