कैलाश साहू को बनाया कांग्रेस नगर अध्यक्ष
दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, निवास।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा द्वारा हर जिले के तहसील ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई।जिसमें निवास नगर के वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश साहू को ब्लॉक नगर के अध्यक्ष बनाया गया । निवास नगर में कांग्रेसियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन गेस्ट हाउस निवास में किया गया,जिनसे हर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित डिंडोरी जिले से पूर्व केबिनेट मंत्री ओमकार सिंग मरकाम, बिछिया विधायक, पूर्व विधायक कांग्रेस जिला अध्यक आशोक मर्सकोले, निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े,ने बधाई शुभकामनाएं दिए, साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक संजय जायसवाल ने कैलाश साहू का फूलमाला पहनाकर स्वागत किए।इस कार्यकम में उपस्थित वरिष्ठ श्रेयांश जैन, संजय जायसवाल, विवेक दुबे, राकेश तिवारी,तारा परस्ते, रमेश रजक, आनंद पाठक, राजेश रजक, श्रीमती आशा बर्मन, फरीद खान, चांद खान, विधायक प्रतिनिधि इलियास खान, प्रवीन बर्मन, हितेंद्र गोस्वामी, सचिन चौकसे,लालू रजक, शेरू खान, मोहित साहू, ज्ञानी यादव, शीनू खान, एफाज खान,अब्बू खान प्रताप उइके, व सभी कांग्रेसियों ने बधाई शुभकामनाएं दिए।