मंडला जिले के दो पुलिसकर्मी पुलिस महानिदेशक DGCR अवॉर्ड से हुए सम्मानित
रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के दो पुलिसकर्मी पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं DG डिस्क से हुए सम्मानित
मंडला पुलिस: साइबर सेल के सुरेश भटेरे और आरक्षक पुनीत जंघेला को DGP प्रशस्ति पत्र व DG डिस्क सम्मान
प्रदेश के 80 पुलिसकर्मियों में मंडला के दो शामिल : सुरेश भटेरे व पुनीत जंघेला सम्मानित
उत्कृष्ट सेवा का सम्मान : मंडला के पुलिसकर्मी DGP प्रशस्ति पत्र एवं DGCR पदक से सम्मानित
तकनीकी दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का पुरस्कार : मंडला जिले के दो पुलिसकर्मी प्रदेश स्तर पर सम्मानित
DGP ने दिया विशेष सम्मान : मंडला साइबर सेल व कोतवाली पुलिस के जवानों को मिली पहचान
प्रदेश के 80 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवंबर 2024 माह के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा द्वारा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं DGCR (Director General’s Commendation Roll) अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसमें मंडला जिले के आरक्षक सुरेश भटेरे, साइबर सेल मंडला एवं आरक्षक पुनीत जंघेला थाना कोतवाली भी शामिल हैं।
शुक्रवार को डीजीपी ने यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा और अनुकरणीय सेवा को देखते हुए प्रदान किया। मंडला पुलिसकर्मियों के नाम जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की अनुशंसा पर भेजे गए थे, जिन्हें डीजीपी ने स्वीकृति दी।
मंडला जिले से सम्मानित पुलिसकर्मी —
आरक्षक सुरेश भटेरे, साइबर सेल मंडला निरंतर सराहनीय कार्य, तकनीकी दक्षता एवं साइबर अपराधों के प्रकरणों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, CEIR पोर्टल जैसे विभिन्न जन हितैषी पोर्टल को थाना स्तर पर संचालित करने में अहम भूमिका निभाने हेतु प्रदान किया गया।
आरक्षक पुनीत जंघेला, थाना कोतवाली मंडला थाना क्षेत्र के प्रकरणों में सक्रिय सहयोग, नई तकनीकों का प्रयोग तथा सर्वाधिक मोबाइल रिकवरी जैसे कार्य किया गया।
यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि मंडला पुलिस के सामूहिक समर्पण, निष्ठा और सेवा भावना का भी प्रतीक है। इस सम्मान से जिले के समस्त पुलिस बल का मनोबल और उत्साह और भी बढ़ा है। उक्त सफलता पर पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पुलिसकर्मियों को बधाई दी तथा निरन्तर मध्यप्रदेश पुलिस के लिए इसी तरह लगन से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।