जिले के शिक्षा विभाग में जारी है भ्रष्टाचार ग़बन का खेल निवास के बाद नैनपुर के लिपिक ने किया सरकारी धन पर लाखों रुपये पर किया हाथ साफ़

बेटी पत्नी सहित रिश्तेदारों के खातों में डाले लाखों रुपये जाँच में आई सच्चाई

सहायक आयुक्त, जाँच टीम सहित लिपिक के ऊपर है, राजनीतिक संरक्षण नही हो रही कार्यवाही आख़िर क्यों

रेवांचल टाईम्स – मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिले में नही थम रहा भ्रष्टाचार का खेल नित्य नई नई सरकारी योजनाओं में सरकारी धन की लूट मची हुई और जिम्मेदार जिला प्रशासन केवल जाँच करने की बात करके मामले को टाल देते हैं जिस कारण से जिले के बरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों को मौका मिलते ही अपने रिश्ते नातेदारों के खातों में धड़ा धड़ राशि का आहरण कीया जाता है इन्हें न प्रशासन का भय न कानून का ख़ौफ़ नजर आ रहा हैं।
वही कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी नैनपुर जिला मंडला DDO Code : 2302506044 में हुए संदिग्ध/ कपटपूर्ण/ दोहरे भुगतानों की जाँच कर प्रतिवेदन संभागीय सँयुक्त संचालक कोष एंव लेखा जबलपुर संभाग जबलपुर दिया है जिनमें पाया कि विभाग के लिपिक के द्वारा लाखों का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ पर कलेक्टर के ओदश से संबंधित थाने में अधिकारियों कर्मचारियों व लाभार्थियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाने व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने पत्र जारी किया गया हैं। वहीं जानकारी सामने आई है कि गबनकर्ता फरार हो -गये हैं। मामले की विस्तृत जानकारी सामने आई है कि बीईओ कार्यालय नैनपुर में पदस्थ बीईओ सीएल पटेल एवं लेखापाल सुरेश कुमार तिवारी ने मिल कर लाखों रूपये की हेराफेरी की है जिसकी जांच करीब 1 वर्ष से संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर रोहित कौशल के संयुक्त दल द्वारा की जा रही थी। कौशल सहायक संचालक हेमकरण परस्ते, सहायक संचालक पंकज पटेरिया, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी अमित कुमार चतुर्वेदी, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी जितेश सलामें, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी चित्रलेखा मरावी, आकाश तिवारी सहायक ग्रेड-13, सहायक ग्रेड-3 जिला कोषालय मण्डला की जांच रिपोर्ट कपट पूर्ण संव्यवहार के संबंध में जांच रिपोर्ट कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश भोपाल को 14 सितम्बर 2024 भेजा गया।

कलेक्टर के आदेशानुसार मामला थाने में हुआ पंजीबद्ध :

जांच पूरी होने के बाद कलेक्टर मण्डला सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार पुलिस थाना नैनपुर में बीईओ सुभाषचन्द्र चतुर्वेदी नैनपुर के द्वारा 11 अगस्त 2025 को पुलिस थाना नैनपुर में उपस्थित होकर छोटे लाल पटेल पिता रामदास पटेल निवासी 428/8- ए राम्रनगर रामपुर जबलपुर तत्कालीन बीईओ सेवा निवृत्त, लेखापाल सुरेश कुमार तिवारी पिता केशव प्रसाद तिवारी नैनपुर, सरिता तिवारी पति सुरेश कुमार तिवारी नैनपुर, आयुषी तिवारी पिता सुरेश कुमार तिवारी तीनों निवासी वार्ड क्रमांक 02 सिविल लाईन नैनपुर पर मामला पंजीबद्ध करने पुलिस थाना प्रभारी बल्देव सिंह मुजाल्दा नैनपुर ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। * बीईओ सुभाषचन्द्र चतुर्वेदी के द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसके आधार पर थाना प्रभारी बल्देव सिंह मुजाल्दा के द्वारा 11 अगस्त 2025 को एफआईआर क्रमांक 0364 दर्ज कर भादंसं 1860 के तहत धारा 120-वी, 34, 409, 420, 467, 468, 471, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एंव संशोधन अधिनियम 2018-12, 13(2), 13, (1) (ए), सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000/66 (सी), 66 (डी) के तहत मामला दर्ज कर सभी दोषीयो की तलाश कर रही है।

लेखापाल ने स्वयं के एवं बेटी के खाते में डाली शासकीय राशि:

शासकीय कर्मचारी/अशासकीय व्यक्तियों के बैंक खातों में कपट पूर्ण संव्यवहार की प्रकृति राशि लेखापाल सुरेश कुमार तिवारी के द्वारा अपनी बेटी कु. आयुषी तिवारी के खाता में अनुपस्थित संविदा शिक्षक कु. पुनम मार्को का वेतन आहरित कर सुरेश कुमार तिवारी के द्वारा अपनी बेटी के बैंक खाते में 10,74,340 रूपये, सेवानिवृत्त व्याख्याता राजेन्द्र कुमार के सातवे वेतनमान के एरीयस 2,33,208 रूपये, सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक किशोरी लाल जंघेला के सातवें वेतनमान के एरियस 1,73,095 रूपये, सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक विसन सिंह सरौते के सातवें वेतनमान के एरियर 65,432 रूपये, बलराम ठाकरे के त्यागपत्र देने के पश्चात उनके छठवें वेतनमान के ऐरियर राशि 63,569 रूपये, माध्यमिक शिक्षक ममता भुण्डे का वेतन 1,35,085 रूपये, माध्यमिक शिक्षक भारती सिंगोर का अतिरिक्त वेतन 11,85,930 रूपये, सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक केसर परस्ते के सातवें वेतनमान के एरियर की राशि 1,58,190 रूपये स्थानांतरित किया है।

पत्नी सरिता तिवारी के खाते में डाली लाखो रुपये की सरकारी राशि :

वही जानकारी के अनुसार लेखापाल सुरेश कुमार तिवारी ने अपनी पत्नी सरीता तिवारी के खाते में डाली लाखों की राशि सरीता तिवारी के बैंक खाता में 1,72,430 रूपये स्थानांतरित किया एंव सुरेश कुमार तिवारी ने स्वयं के खाता में उमाशंकर झारिया सहायक शिक्षक सातवें वेतन मान के ऐरियर की राशि 26,402 रूपये, सेवा निवृत्त भृत्य प्रीतम लाल यादव के सातवें वेतनमान के ऐरियर 73775 रुपए खाते में स्थानांतरित किया। कुमारी आयुषी तिवारी के बैंक खाते में कपट पूर्ण राशि भुगतान करने कोषालय साफ्टवेयर में एक से अधिक वेण्डर बनाकर अनुपस्थित शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षको के वेतन एवं बकाया स्वत्व का आहरण कर कुमारी आयुषी तिवारी के खाते में 16,09,61400 रूपये, अनुपस्थित शिक्षक कुमारी पूनम की अनुपस्थित अवधि का वेतन 10,74,340-00 आहरण किया गया। कुमारी पूनमं माकों, संविदा शिक्षक वर्ग -3 उन्नयन गारंटी शाला, कतिया टोला, संकुल केन्द्र पिण्डरई नैनपुर में 10/08/2006 से पदस्थ थी। कुमारी पूनम माकों दिनांक 23/07/2010 में शाला से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थी।

ऑफलाइन देयक तैयार कर कोषालय में आहरण करने के लिए किये प्रस्तुत :

वही जांच करने पर पाया गया कि कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नैनपुर में उनकी अनुपस्थिति आबादी में व्यक्ति वर्ष 2017-18-21 22 में कुल 25 अध्यापकों के माध्यम से कुमारी पूनम मांको को संविदा शिक्षक वर्ग 3 के वेतन की राशि 10,74 34000 का राज्य की संचित निधि से जिला कोषालय मण्डला से आहरण कर कुमारी आशु तिवारी की बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया। उपरोक्तानुसार गवन के कुल 25 देयको में से 6 देयक पूर्व कोषालयीन साफ्टवेयर सीएफएमएस के माध्यम से आहरण के लिए जिला कोषालय मण्डला में देयक प्रस्तुत किये गये थे यह देयक ऑफ लाईन है, जिन्हें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल सुरेश कुमार तिवारी द्वारा तैयार किये गये थे एवं तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं आहरण संवितरण अधिकारी छोटेलाल पटेल द्वारा इन देयको को सत्यापित कर प्रमाणित किया जा कर जिला कोषालय मण्डला में आहरण के लिए प्रस्तुत किये गये। आईएफएमआईएस मड्यूल में गबन के 14 देयको में क्रियेटर के रूप में लेखापाल सुरेश कुमार तिवारी थे एवं गबन के 15 देयको में देयको में अप्रूवर तत्कालीन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी छोटेलाल पटेल (आहरण संवितरण अधिकारी) के द्वारा जिला कोषालय मण्डला में आहरण के लिए प्रस्तुत किये गये।

कूटरचित देयक तैयार कर किया सरकारी राशि पर गबन

वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन देयको को तैयार करते समय बैंक विवरण सूची में कुमारी पूनम के बैंक खाते के समक्ष कुमारी आयुषी तिवारी का बैंक खाता क्रमांक प्रविष्टि किया जा कर कूटरचित देयक तैयार कर गबन किया गया। कुमारी आयुषी तिवारी के बैंक खाते में राज्य संचित निधि से 10,74,340 रूपये का आहरण कर योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्रपूर्णक अंतरित करते हुये गबन किया है। सेवानिवृत्त व्याख्याता राजेन्द्र कुमार के सातवें वेतनमान के एरियर 2, 33, 208 रूपये राजेन्द्र गुप्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिण्डरई में व्याख्याता के पद पर पदस्थ 30/06/2018 को सेवानिवृत्त हो गये थे। शिक्षा अधिकारी नैनपुर द्वारा सेवा निवृत्ति उपरांत सातवे वेतनमान का एरियर जिसकी राशि 2, 33, 208 रूपये कूट रचित तरीके से राजेन्द्र कुमार गुप्ता के बैंक खाता विवरण के स्थान पर कुमारी आयुषी तिवारी पिता सुरेश कुमार तिवारी का बैंक खाता दर्ज करते हुये राज्य की संचित निधि से जिला कोषालय मण्डला से आहरित कर कुमारी आयुषी तिवारी को भुगतान किया जाकर गबन किया गया। सेवानिवृत्त किशोरी लाल जंघेला प्रधानध्यापक के सातवें वेतनमान के एरियर 1,73,095 किशोरी लाल जंघेला, शासकीय माध्यमिक शाला तिलई नैनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ थे 30/06/2019 को सेवानिवृत्त हो गये थे।

वास्तविक दावेदार को भुगतान न कर अपनी बेटी के खाते में भुगतान कर किया गबन

वही जांच करने पर पाया गया कि कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नैनपुर दिनांक 08/02/2021 को किशोरी लाल जंघेला के सेवा निवृत्ति उपरांत सातवे वेतनमान का एरियस राशि 1,73,095 रूपये, सेवानिवृत्त बिसन सिंह सरौते प्रधानध्यापक के सातवें वेतनमान के एरियर राशि 65,432 रूपये बिसन सिंह सरौते शासकीय माध्यमिक शाला निवारी नैनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ थे 31/07/2020 को सेवानिवृत्त हो गये थे। सेवानिवृति उपरांत एरियर का भुगतान शेष था सरौते के निधन होने के कारण उक्त राशि का भुगतान इनके नामिनी को किया जाना था। कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नैनपुर द्वारा 01/02/2022 को राशि 65,432 रूपये कूट रचित तरीके से बिसन सिंह सरौते के नामिनी के बैंक खाता विवरण में कुमारी आयुषी तिवारी का बैंक खाता में दर्ज करते हुये राय की संचित निधि से जिला कोषालय मण्डला में देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया। उक्त देयक में आईएफएमआईएस मॉड्यूल्स में क्रियेटर थी सुरेश कुमार तिवारी (लेखापाल) एवं अप्रूवर छोटेलाल पटेल (तत्कालीन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी) थे। इस प्रक्रिया में वास्तविक दावेदार को भुगतान न किया जाकर सुरेश कुमार तिवारी ने कु. आयुषी के बैंक खाते में राशि 65,432 रूपये का भुगतान कर गबन किया गया।

अपने ही विभाग के कर्मचारियों की राशि स्वयं के खाते में डाली

वही जानकारी के अनुसार विरेन्द्र सराठे उच्चतर माध्यमिक शिक्षक, शाउमा शाला जहरमऊ नैनपुर के तीन माह का वेतन एवं सातवे वेतनमान का आहरण सरिता तिवारी का कूटरचित तरीके से दर्ज करते हुये 1;72,430 रूपये किया गया। बैंक खाता धारक सुरेश कुमार तिवारी के बैंक खातें में कपट पूर्ण तरीके से राशि 1,00,177 का भुगतान बैंक खाते में हस्तांतरित करते गबन किया गया।
उमाशंकर झारिया, सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला देल्हा नैनपुर में पदस्थ थे जो दिनांक 29/02/2016 को सेवानिवृत्त हो गये थे, सेवानिवृत्ति उपरांत इनको प्राप्त होने वाला सातवें वेतनमान एरियर 26,402 रूपये उमाशंकर झारिया के बैंक खातें के स्थान पर अपना स्वयं का बैंक खाता में किया गया। सरिता तिवारी के बैंक खाते में रा%य संचित निधि 26,4020 रूपये का आहरण कर किया। प्रीतम लाल यादव, सेवानिवृत्त भृत्य, शामा शाला चिरईडोंगरी नैनपुर पदस्थ थे, जो दिनांक 31/05/2019 को सेवानिवृत्त हो गये थे, सेवानिवृत्ति उपरांत इनको प्राप्त होने वाला सातवें वेतनमान एरियर की राशि 73,775 का एक देयक दिनांक 03/06/2021 के माध्यम से प्रीतम लाल यादव के बैंक खातें के स्थान पर अपना स्वयं का बैंक खाता दर्ज सुरेश तिवारी के बैंक खाते में हस्तांतरित कर गबन किया गया।

योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्रपूर्णक किया राशि का गबन

बैंक खाता धारक कुमारी आयुषी तिवारी के बैंक खातें में कपट पूर्ण राशि रूपयें 14,79,205 रूपये का भुगतान किया गया। ममता भौंडे माध्यमिक शिक्षक का स्थानातरण हाई स्कूल पालासुदंर संकुल केन्द्र, चिंरईडोंगरी वर्ष 2013 से जनवरी 2019 तक पदस्थ थी। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश दिनांक 16/03/2018 के द्वारा इनका स्थानातरण शासकीय हाई स्कूल नादी, कंटगी जिला बालाघाट हो जाने के फलस्वरूप इनको दिनांक 22/01/2019 को कार्यमुक्त किया गया इनका अंतिम वेतन प्रमाण पत्र जारी किये जाने के उपरांत तीन देयकों क्रमशः दिनांक 01/08//2019, 02/08/2019 एवं दिनांक 03/09/2019 को इनका वेतन का आहरण राशि 1,35,085 रूपये कुमारी आंयुषी तिवारी बैंक खाते में योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्रपूर्णक किया गया। भारती सिंगौर माध्यमिक शिक्षक का अतिरिक्त वेतन का आहरण 11,85,930 रूपये विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नैनपुर के अंतर्गत शाला चिरईडोंगरी में माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। जांच करने पर पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 से वित्तीय वर्ष 2022-23 तक कुल 28 देयकों के माध्यम से भारती सिंगौर का अतिरिक्त वेतन का आहरण कुमारी आयुषी तिवारी के बैंक खाता में किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक केशर परस्ते के सातवें वेतनमान के एरियर 1,58,190 रूपये कुमारी आयुषी तिवारी के आहरण कर योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्रपूर्णक अंतरित करते हुये गबन किया है।

जांच में पाया गया 64 देयको में गड़बड़ी

वही जाँच में पाया गया कि 64 देयकों में गड़बड़ी कि सरिता तिवारी के बैंक खाते में राज्य संचित निधि 73,775 रूपये का आहरण कर योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्रपूर्णक अंतरित करते हुये गबन किया है। कार्यालय वि. शिक्षा अधिकारी नैनपुर कार्यालय प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारी थे। जिनके द्वारा गबन की गयी 33,61,456 रूपये के देयक 17.072006 से 30.06.2022 तक पंड्यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से 64 देयको में जिसकी राशि 33,61,456 रूपये का गबन शासकीय एवं अशासकीय व्यक्तियों के खाते में राजय की संचित निधि से राशि का आहरण करते हुये उनके खाते में हस्तांतरित कर गवन को अंजाम दिया गया। पृथक की कार्यवाही सुनिश्चित की होती तो अनुपस्थित शिक्षक के नाम से आहरित की गई 10,74,340 के गवन से बचा जा सकता था। श्री पटेल के द्वारा कार्यालय प्रमुख के दायित्वों का निर्वहन में लापरवाही बरती गई है। जांच में पाया गया कि गबन संबंधित 64 देयको जिसकी राशि रु. 33.61.456 रु. आईएफएमआईएस मॉड्यूल में क्रियेटर के रूप में अपने लॉगिन पासवर्ड का उपयोग करते हुये देयक को राज्य की संचित निधि से राशि के आहरण के लिए जिला कोषालय मण्डला में प्रस्तुत किये जाने वाले देयक तैयार किये गये।बहरहाल देखना यह है किऐसे अपराधों पर अंकुश कब तक लगेगा या फिर यू ही सरकारी धन कि लूट चलते रहेंगी और जिम्मेदारो की अनदेखी के चलते गरीबों को मिलनी वाली राशि में भ्रस्टो का राज चलता रहेगा। देखना बाकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.