इनरव्हील क्लब ने आयोजित की इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता

जिला शिक्षा अधिकारी जी. एस. बघेल रहे मुख्य अतिथि

विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
रविवार के शुभ दिन पंजाब भवन नरसिंह रोड पर इनरव्हील क्लब द्वारा निधिश्री एकेडमी अनर्घ्य जैन के सहयोग से इंटर – स्कूल लेवल क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें नगर के 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी जी. एस. बघेल, विशिष्ट अतिथि नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन एवं पंजाबी समाज के अध्यक्ष सुनील बत्रा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिनका क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई एवं सचिव रोहिनी मेनन सहित क्लब सदस्यों ने अभिनंदन किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और सही जवाब देकर सभी का मन जीत लिया। प्रश्नमंच का सफल संचालन अनर्घ्य जैन द्वारा किया गया।
ये रहे विजेता – प्रतियोगीता में निर्मल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, श्री आशाराम गुरुकुल स्कूल ने द्वितीय स्थान एवं फर्स्ट स्टेप स्कूल ने तृतीय स्थान किया जिन्हें इनरव्हील क्लब ने ट्राफी मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया साथ ही सभी स्कूल के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सहित मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई। पुरस्कार वितरण का मंच संचालन नीतू जुनेजा द्वारा किया गया। ज्ञानवर्धक सफल आयोजन की डीईओ बघेल, विशिष्ट अतिथि श्जैन एवं बत्रा ने सराहना कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने सम्माननीय अतिथियों सहित सभी स्कूल के प्राचार्य, गुरुजनों एवं विद्यार्थियों सहित इनरव्हील क्लब से छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने की अपील की।
आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई, क्लब सेक्रेट्री एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोहिनी मेनन,
क्लब सदस्य सुदेश मक्कड़, राखी गुप्ता, मधु पाठक, दीप्ति साहू कमलेश बत्रा, सीमा गुगनानी, पूजा खंडेलवाल, चांदनी पाटनी, डॉ. प्राची चड्डा खुशी अग्रवाल, ममता सूर्यवंशी, शोभा, हिना पाटनी, डॉ. निधि जैन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.