आगामी गणेशोत्सव को लेकर बीजाडांडी पुलिस की सख़्ती
टीआई प्रदीप पांडे ने समितियों व डीजे ऑपरेटरों को दिए निर्देश
रेवांचल टाइम्स बीजाडांडी, आगामी गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से पुलिस थाना बीजाडांडी परिसर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थाना प्रभारी टीआई प्रदीप पांडे की अगुवाई में क्षेत्र की गणेशोत्सव समितियाँ एवं डीजे ऑपरेटर शामिल हुए।
टीआई प्रदीप पांडे ने कहा कि उत्सव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी समितियों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, समय-सीमा का पालन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले गाने या ऊँची आवाज़ में डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे और समितियों से अपेक्षा है कि वे प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करें। बैठक के दौरान डीजे ऑपरेटरों ने भी भरोसा दिलाया कि वे नियमों का पालन करेंगे।बैठक में गणेशोत्सव समितियों के सदस्य, डीजे ऑपरेटर, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।