आयुर्वेद अधिकारी संघ ने आयुष मंत्री से की मुलाकात किया विचार विमर्श

रेवांचल टाईम्स – भोपाल में दिनांक 25 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश आयुर्वेदिक अधिकारी संघ ने माननीय आयुष मंत्री जी से भेंट की ।
मंत्री जी के साथ संघ ने करीब 30 मिनट सारे विषय पर चर्चा की।
मंत्री जी को मध्य प्रदेश अधिकारी संघ का समाचार पत्र “आयुर्वेद संदेश” भेंट किया।
वही मध्य प्रदेश आयुर्वेद अधिकारी संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर अंचलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ दिनेश गौर, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ दीपशिखा सिंह, प्रान्तमहामंत्री डा वीर बहादुर सोलंकी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ रश्मि त्रिपाठी, डॉक्टर सतीश प्रजापति, डॉ अभिलाषा पटेल, उपस्थित रहे।
वही मंत्री जी को मध्य प्रदेश में पांच आयुर्वेद कॉलेज एवं 1570 पद सृजन करने के लिए हार्दिकबधाई दी।
मंत्री जी ने दो और नए आयुर्वेद कॉलेज की सौगात मध्य प्रदेश को देने की बात कही ऐ शीघ्र ही खुल जाएंगे ।