हाकी मध्यप्रदेश सामान्य सभा की बैठक संपन्न


रेवाँचल टाईम्स – मण्डला हाकी मध्यप्रदेश सामान्य सभा की बैठक दिनांक 31 अगस्त 2025 को होटल अनमोल क्लासिक जबलपुर में आयोजित की गई । बैठक में मध्यप्रदेश के अधिकांश जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहें । हाकी मण्डला की ओर से सैयद कमर अली सचिव एवं डॉ.राधेलाल नरेटी ने प्रतिनिधित्व किया । बैठक में हाकी मध्यप्रदेश के महासचिव लोक बहादुर ने बताया कि मध्यप्रदेश में हाकी को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है‌ । हाकी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार 32 मेडिल जीत कर इतिहास रच दिया है, प्रत्येक जिला इकाई को प्रतियोगिता आयोजित किए जाने पर 01 लाख रूपये की राशि प्रदान की जावेगी । आगामी अंतर जिला सीनियर एवं जूनियर बालाघाट जिला में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया । बैठक में उपस्थित सभी जिलें के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए । अंत में हाकी मध्यप्रदेश के ट्रेजरार श्री ललित नायक ने आभार व्यक्त कर बैठक समाप्ति की घोषणा की । बैठक के पश्चात दोपहर भोजन की व्यवस्था हाकी मध्यप्रदेश द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.