गणपति के जयकारों से गूंजा नगर,महाआरती का हुआ आयोजन

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति के द्वारा आयोजित महाआरती और छप्पन भोग में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रृद्धालुजन
गणेशोत्सव पर श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति सुभाष वार्ड के द्वारा महाआरती और छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया।भगवान गणेश की पूजा अर्चना की,महाआरती में भगवान गणपति से सभी परिवारों के लिए सुख समृद्धि के लिए कामना की,समिति के द्वारा रोजाना विविध आयोजन किये जा रहे हैं इसी तारतम्य में महाआरती में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चों ने श्री गणेश भगवान की आराधना की और एक स्वर में जयकारे लगे।आरती में मां रेवा कावड़ यात्रा समिति सदस्यों, पंडित रानूनाथ शर्मा, संध्या आरती मंच रपटा घाट के सदस्यों का योगदान रहा, महाआरती के दौरान बड़ी मात्रा में फूल बरसाए गए।इस अवसर पर भगवान गणेश की आकर्षक मूर्ति निर्माण के लिए मूर्तिकार शुभम प्रजापति को सम्मानित किया गया,आरती पूजा एवं छप्पन भोग प्रसादी में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,इस दौरान स्पार्कल आतिशबाजी की गई जो कि काफी मनमोहक रही,महाआरती के दौरान सिद्धिविनायक को छप्पन भोग के विविध व्यंजन प्रसादी का भोग लगाया गया, छप्पन भोग में अर्पित नाना प्रकार के व्यंजन परिवारों के द्वारा घरों से बनाकर लाए गए, भगवान गणेश की आरती के साथ मां जगतजननी की आराधना की, आयोजन के अंत में परंपरागत पल्लव पूजा की गई। सभी शामिल जनों को महाप्रसादी का वितरण किया गया।