बिछिया में लोक अदालत के संबंध में बैठक संपन्न

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स बिछिया मंडला।सिविल कोर्ट भुआ बिछिया में आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड भुआबिछिया श्रीमति मीनल गजबीर ने बैठक ली।इस दौरान व्यवहार न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य विवादों का सौहार्दपूर्ण,शीघ्र और निःशुल्क निपटारा करना है, ताकि न्याय आम जनता तक पहुँच सके और न्यायपालिका पर मुकदमों का बोझ कम हो सके। यह भारतीय न्याय व्यवस्था के लिए एक वैकल्पिक और पूरक माध्यम है, जो आपसी समझौते और सुलह पर आधारित होता है।उन्होंने अधिवक्तागणों को अपने अपने पक्षकारों को लोक अदालत के महत्व से अवगत कराने एवं राजीनामा योग्य प्रकरणों में राजीनामा करने हेतु पक्षकारों को प्रेरित करने को कहा।इस दौरान अधिवक्ता संघ भुआबिछिया के अध्यक्ष विजय चौरसिया सचिव पीयूष पांडेय अधिवक्ता संदीप पटेल राजा ठाकुर योगेश तेकाम विभिन्न बैंकों के प्रबंधक नगरपंचायत बिछिया के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.