धनगर यादव समाज मंदिर में हुआ महाआरती का आयोजन

– रेवांचल टाइम्स जबलपुर 3 सितंबर 2025 को धनगर यादव समाज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की महाआरती का आयोजन धनगर यादव समाज की प्रदेश अध्यक्ष रामरतन यादव द्वारा किया गया । जिसमें अतिथि के रूप में दिलीप यादव सेवानिवृत्ति लेखा अधिकारी मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कैलाश यादव समाजसेवी एवं पूर्व महामंत्री अखिल भारतीय यादव महासभा जबलपुर के मुख्य आतिथ्य में सभी सम्मानीय बुजुर्गों के सानिध्य में धनगर यादव समाज जबलपुर के पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया, तत्पश्चात बुजुर्गों का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष रामरतन यादव एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया गया ।
साथ ही धनगर यादव समाज के भव्य सामाजिक भवन में श्री बजरंग कला मंदिर में विराजे भगवान श्री गणपति महाराज को 56 भोगों का भोग लगाकर सभी सम्मानीय बुजुर्ग एवं पदाधिकारी गण क्रतार्थ हुए।
भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की भव्य महाआरती एक नई पहल नई ऊर्जा की सराहना सभी उपस्थित बुजुर्गों विशेष अतिथियों ने मुख कंठ से सराहना की । इसी कड़ी में हर शुक्ल पक्ष की एकादशी में सामाजिक भवन में महा आरती का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया जो निरंतर भविष्य में भी चलती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधु एवं स्नेहजन उपस्थित रहे रघुनाथ यादव , पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जबलपुर, खेमचंद धनगर झलकन यादव , सुरेश यादव,राजकुमार यादव ,विनोद यादव जगदीश यादव,,कृष्ण कुमार यादव ,अरुण यादव अरविंद यादव, अजीत यादव, संतोष यादव, संजू पूरन लाल, यादव ,राकेश धनगर ,धीरज यादव ,सौरव यादव ,अमरचंद यादव ,प्रमोद यादव ,मुकेश यादव, राजेंद्र यादव, गणेश धनगर प्रवीण धनगर,पन्नालाल पाल ,मूलचंद यादव, संजय यादव, सुनील यादव, संतोष यादव ,मूलचंद यादव, अंकुर धनगर, राकेश यादव रंज्जन यादव, रवि यादव , रामकुमार यादव शंकर शाह वार्ड के पार्षद दिनेश गुड्डू तामशेतवार विजय पटेल एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।