रोमांचक व संघर्षपूर्ण मैच में खैरी ने दी मेकल को 1 / 0 से शिकस्त मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग में आज खेले जाएगे 3 मैच

 

रेवाँचल टाईम्स – मंडला गुरुवार को महात्मा गांधी स्टेडियम में स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग के अंतर्गत मेकल स्पोर्ट्स क्लब मंडला व खैरी स्टार्स मंडला के बीच मैच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। दोनों ही टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकीं। दूसरे हाफ में भी दोनों ही टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और एक दूसरे के गोल पर कई हमले किए। खैरी की टीम पूरे फॉर्म में नजर आ रही थी। उसके खिलाड़ी आपसी तालमेल के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। जल्दी खैरी ने दाहिने छोर से एक बढ़िया मूव बनाया और हिमांशु काफी दूर तक ड्रवल करते हुए मेंकल के हाफ में पहुंचे और शानदार क्रॉस किक के जरिए गेंद को नेट्स में डाल दिया। इस तरह हिमांशु ने अपने गोल की मदद से खैरी को एक शून्य की बढ़त दिला दी। इसके बाद मेकल की टीम ने बराबरी हासिल करने के लिए लगातार हमले किए लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मुजबी हसन के पास एक बहुत ही सुनहरा मौका था। उन्होंने शानदार फुटवर्क के जरिए कई खिलाडियों को डॉज देते हुए गोल पर शूट किया लेकिन बदकिस्मती से गेंद गोल पोस्ट से टकराकर वापस आ गई और यह मौका बेकार चला गया। वापसी हासिल करने के लिए आखिरी समय पर मेकल ने अपने स्टार प्लेयर विनय वरदानी को मैदान पर उतारा लेकिन उसका भी टीम को फायदा नहीं मिला और खैरी ने यह रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच एक शून्य से जीत लिया।

इस दौरान जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष डॉ दिलीप शर्मा, हॉकी मंडला के सचिव सैयद कमर अली, जिला फुटबाल संघ व नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के सचिव अनिल सोनी, अब्दुल मुकीम कुरैशी, राजेंद्र शर्मा, अनूप वासल, पार्षद विनय वरदानी, अली इमाम अंसारी, समीर बाजपेई, योगेश चौरसिया, पंकज उसराठे, मुजबी हसन, बिलाल अहमद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति ने समस्त खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.