शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुईं प्राचार्य कुमारी नंदनी
रेवांचल टाइम्स मंडला शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कन्या हाई स्कूल मोहगांव की प्राचार्य कुमारी नंदनी यादव को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, अनुकरणीय योगदान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए प्रयासों के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि “शिक्षा ही समाज की दिशा तय करती है और शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं। नई पीढ़ी को संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”
सम्मान प्राप्त कर प्राचार्य कुमारी नंदनी यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु और अधिक समर्पण के साथ कार्य करना मेरा संकल्प है।”