सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

 

.भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

रेवाँचल टाईम्स – मंडला आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंडला में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने एवं सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।
श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में किसी भी पदाधिकारी को जब बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है तो यह उनके पूर्व कार्यों की सराहना का प्रतीक होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री नीरज मरकाम ने आगामी आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं मंच पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, पूर्व विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह कोकड़िया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।प्रदेश नेतृत्व द्वारा अनुमोदित जिला पदाधिकारियों की घोषण की गई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री श्री हितानंद, संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी श्री आशीष दुबे, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके की सहमति से मंडला जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष के पद में जयदत्त झा, राजेश कस्तूरचंद जैन, मंजू कछवाहा, प्रिया धुर्वे, महेंद्र पटेल, शैलेष मिश्रा, महेंद्र राठोर, रामप्रकाश साहू, पंडित सिंह धुर्वे, संतोष रजक नियुक्त किया गया। जिला महामंत्री के पद में पंडित सिंह धुर्वे, संतोष रजक, नरेश चंद्रौल को दायित्व सौंपा गया है। जिला मंत्री के पद में देवेन्द्र झा, श्रीमती कृष्णा पंजवानी, जोरावर सिंह, श्रद्धा उइके करवेती, शशिकांत श्रीवास्तव, कौशल्या मरावी, रक्षा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अखिल सिहारे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा संगठन हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.