गणपति के जयकारों के साथ निकला चल समारोह

रेवाँचल टाईम्स – गजानन सरकार श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति, झूलेलाल कॉलोनी,सुभाष वार्ड मंडला के द्वारा गणेश प्रतिमा का चल समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसमें गणपति जी की विशाल मूर्ति के साथ विभिन्न आयोजन किए गए। इसमें आरजू बैंड नैनपुर,मनीष धमाल कटंगी,गुलशन महाकाल इवेंट गोंदिया,विजय डीजे,अंकुश इवेंट के द्वारा चल समारोह में मनमोहक प्रस्तुति दी गई। चल समारोह में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की और गणपति के जयकारों के साथ खुशियां जाहिर की। समिति की ओर से युवाओं ने गणेशोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। चल समारोह में समिति की ओर से विशेष ड्रेस कोड निर्धारित किया गया,जिसमें युवा, महिलाओं एवं बच्चों ने चल समारोह को सज्जित किया और धार्मिक गीतों पर नाच गायन के माध्यम से गणेशोत्सव की शोभा बढ़ाई। आयोजन सभी इवेंट ने चल समारोह को यादगार बनाया। चल समारोह सुभाष वार्ड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर विसर्जन स्थल में पहुंचा,जहां पर विधि विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया।