चांर वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को बजाग पुलिस ने छ ग़ से गिरफ्तार
रेवाँचल टाईम्स – बजाग विगत चार वर्षों से लगातार फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने पतासजी कर छ ग़ से धर दबोचा। पुलिस मुख्यालय भोपाल से संचालित स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के संबंध में विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बजाग के मार्गदर्शन पर माननीय न्यायालय डिंडोरी के प्रकरण क्रमांक 582/21 धारा 294,323,324,506,353,186 ताहि के मामले में वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे स्थाई वारंटी एवं माननीय न्यायालय डिंडोरी के प्रकरण क्रमांक 94/ 2018 धारा 294,323,506, ताहि के गिरफ्तारी वारंटी ननसू सिंह पिता भानसिंह मार्को उम्र 34 साल निवासी ग्राम ठाडपथरा की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत से ग्राम गुमा थाना उरला जिला रायपुर छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर बुधवार को माननीय न्यायालय डिंडोरी के समक्ष पेश किया गया है उक्त स्थाई /गिरफ्तारी वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तिग्गा,प्रधान आरक्षक 90 शिवा पटेल, 216 टेक सिंह धुर्वे, सायबर सेल प्रआर मुकेश प्रधान, एवं दीपक पटले की विशेष भूमिका रही।