अमन वर्मा को पुनः सौंपी गई आजाद समाज पार्टी रीवा संभाग मीडिया प्रभारी का दायित्व

शुभचिन्तको ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

रेवांचल टाईम्स – रीवा बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर व कांशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) सोशल मीडिया सेल का विस्तार किया गया जिसमे अमन वर्मा को संभाग मीडिया प्रभारी रीवा संभाग का पुनः दायित्व सौंपा गया

जिसमे पार्टी ने उम्मीद की है जो दायित्व दिया गया है आप इसे सच्ची, निष्ठा और ईमानदारी से पूर्ण करेंगे।

इसके साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की है।
संभाग मीडिया रीवा आईटी सेल प्रभारी बनाएं अमन वर्मा ने चंद्रशेखर आजाद, प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही एवं प्रदेश प्रभारी भाई विजय राव अंबेडकर
आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि मैं बहुजन महापुरुषों के मिशन को दिनरात्री इक कर दूंगा और पार्टी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से निर्वहन करुंगा तथा संभाग की जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.