शासकीय कन्या हाई स्कूल पड़ाव में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के शासकीय नवीन कन्या शाला पड़ाव  मंडला में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के रूप में विद्यालय में मनाया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय को सुंदर एवं हरा भरा बनाने के लिए एवं स्वच्छ रखने के लिए अपने-अपने विचार छात्रों के द्वारा दिए गए इस अवसर पर सभी छात्रों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर के हरदहा सेवानिवृत्ति सहायक संचालक राष्ट्रीय उद्यान पेच वन विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा छात्रों को सम्मानित किया इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री अखिलेश चंद्रोल सेवानिवृत्ति प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने विद्यालय को स्वच्छ रखने तथा ओजोन लेयर में  गंभीर समस्याओं को छात्रों के सामने अपने विचार रखें  श्री राजेश क्षत्रिय पर्यावरण विद के द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी छात्रों को दी उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों से  जुड़ा होता है इसलिए सभी को मिलकर विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर अपना योगदान देना जरूरी है विभा सिहारे प्राचार्य के द्वारा छात्रों को स्वच्छता से संबंधित अनेक जानकारी छात्रों को दी तथा उन्होंने प्रतिदिन विद्यालय में एक पीरियड छात्रों को सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के अंदर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु समझाइश दी ताकि मध्य प्रदेश शासन की मनसा के अनुसार विद्यालय को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जा सके स्वच्छता से संबंधित जानकारी श्रीमती जमुना यादव शिक्षक के द्वारा छात्रों को दी इस अवसर पर इस कार्यक्रम का संचालन श्री भागवत सिंगोर के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नामऔषधि एवं पुष्पों के पौधे का वृक्षारोपण विद्यार्थियों एवं अतिथियों के द्वारा किया गया तथा छात्रों के मध्य भाषण निबंध एवं तत्काल भाषण आयोजित किए गए इसके साथ ही कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं प्राचार्य को विद्यालय के कक्षा दसवीं  के शत-प्रतिशत परिणाम दिए जाने पर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में श्रीमती आभा मिश्रा श्रीमती मुक्ति दुबे श्रीमती पूर्णिमा तिवारी एवं श्रीमती मेघा दुबे सहित सभी शिक्षक शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.