अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद , राष्ट्रीय बजरंग दल की आगामी शस्त्र पूजन को लेकर बम्हनी बंजर नगर में बैठक हुई संपन्न, पदाधिकारी को दी गई नवीन जिम्मेदारी
रेवाँचल टाईम्स- मंडला, जिले के बम्हनी बंजर में राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक मंडला जिले की बम्हनी नगर में संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल ने संगठन विस्तार की चर्चा करते हुए बताया कि हिंदू युवाओं को राष्ट्रीय बजरंग दल में जोड़कर अपने धर्म की रक्षा करने के लिए स्वयं आगे आना पड़ेगा
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रामगोपाल यादव / जिला महामंत्री प्रवीण कुमार यादव एवं अन्य सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के मार्गदर्शन में 24 जून 2018 अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थापना हुई थी।
आज पूरे देश भर में हिंदुत्व की आवाज बुलंद करने के लिए, हिंदू ही आगे के संकल्प के साथ, हिंदू समृद्धि सुरक्षा स्वाभिमान के साथ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के माध्यम से हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल से जोडे
जिला मुख्यालय मंडला में 2अक्टूबर विशाल शस्त्र पूजन किया जायेगा एवं ब्लॉक एवं तहसीलो अलग-अलग तारीख में शस्त्र पूजन किया जाएगा इसमें जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी तहसील ब्लाक में कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट हैं।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा आज जिला एवं बम्हनी नगर में तहसील स्तर एवं पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन का नवीन दायित्व सौंप कर नई रणनीति बनाकर लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ रक्षा, हिन्दू समाज को एकजुट करने पर चर्चा की गई इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन कुशवाहा को बनाया गया मोहनी जी को जिला अध्यक्ष ओजस्वी परिषद क दायित्व दिया गया